बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PG ADMISSION 2023-25 : पीजी में रिकार्ड आवेदन आए, बढ़ेगा कट ऑफ, इस दिन के बाद मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू

On: January 16, 2024 6:51 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG ADMISSION 2023-25 : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सत्र 2023-25 में एडमिशन के लिए अब तक लगभग 20 हजार आवेदन आ चुके हैं। पीजी की सात हजार सीटों पर दाखिला लिया जाना है। उधर, पीजी में दाखिले के लिए 20 जनवरी तक आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया :

इसकी जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पीजी दाखिले में आवेदन के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। अब तक के इतिहास में सबसे अधिक आवेदन छात्रों के आये हैं।

पीजी में 12 से 15 हजार तक आवेदन आते थे, लेकिन 20 हजार आवेदन अभी ही आ चुके हैं। 20 के बाद दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार विवि में सबसे अधिक आवेदन हिस्ट्री, हिन्दी और जूलॉजी विषयों के लिये आये हैं।

इस वर्ष सात कॉलेजों में शुरू हो रही पीजीः

इस वर्ष सात कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई शुरू हो रही है। इसमें आरबीबीएम कॉलेज, रामेश्वर कॉलेज, एलएस कॉलेज, एलनडी कॉलेज, आरएलएसवाई कॉलेज शामिल हैं। इस सत्र से पहली बार भोजपुरी में पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। आरबीबीएम में हिन्दी से पीजी की पढ़ाई शुरू होगी। एलएस कॉलेज में अंग्रेजी, रामेश्वर कॉलेज में एमकॉम की पढ़ाई होगी। भोजपुरी की पढ़ाई भी एलएस कॉलेज में कराई जायेगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

एडमिशन से पहले होगी कमेटी की बैठकः

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि एडमिशन से पहले एडमिशन कमेटी की बैठक होगी। बैठक में कटऑफ कितना जायेगा, इसपर विचार किया जायेगा। पीजी में कैटोगरी के हिसाब से कटऑफ लिस्ट जारी किया जायेगा। 20 जनवरी के बाद मेरिट लिस्ट बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी। मेरिट लिस्ट ऑनलाइन जारी किया जायेगा।

बढ़ सकती है पीजी में सीटों की संख्याः

अधिक आवेदन को देखते हुए पीजी में सीटों की संख्या बढ़ सकती है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि पीजी में दाखिले के लिए होने वाली एडमिशन कमेटी की बैठक में इसपर फैसला लिया जायेगा।

अभी पीजी में सात हजार के करीब सीटें हैं, लेकिन दाखिले के लिए आवेदन अधिक आये हैं। इसलिए सीटों की संख्या बढ़ाने पर हमलोग विचार करेंगे। दाखिले में छात्र को उसी के जिले में पहली च्वाइस दी जायेगी। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि इसबार मोतिहारी, बेतिया में भी पीजी की पढ़ाई शुरू हो गई है।

अबतक इस विषय में इतने आवेदन :

एआईएच 59, बांग्ला 7, भोजपुरी 23, इकोनॉमिक्स 1112, इंगलिश 979, भूगोल 1464, हिन्दी 1512, हिस्ट्री 2845, होमसाइंस 666, मैथिली 29, परसिन 9, संगीत 205, राजनीति विज्ञान 1580, फिलास्फी 80, साइकोलॉजी 1824, संस्कृत 53, सोशियोलॉजी 164, उर्दू 153, कॉमर्स 2064, बॉटनी, 389, केमेस्ट्री 673, इलोक्ट्रनिक्स 34, मैथ 1506, फिजिक्स 1473, जूलाजी 1706, कुल 20609 ।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य