बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU PAT EXAM 2021 : अगले माह होगी पैट 2021 की परीक्षा, यहाँ जाने यूनिवर्सिटी ने क्या कहा

On: February 18, 2022 6:49 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PAT EXAM 2021 : बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में अगले महीने पैट (पीएचडी एडमिशन टेस्ट) 2021 की परीक्षा होने की उम्मीद है। इस परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा चुके हैं। परीक्षा कराने के लिए पैट 2020 के रिजल्ट को ठीक करने का इंतजार किया जा रहा था।

पैट 2021 के लिए यूनिवर्सिटीने अभी नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं

बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. राम कृष्ण ठाकुर ने बताया कि पैट 2020 के जारी होने के बाद पैट 2021 कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पैट 2020 का रिजल्ट दो दिन के अंदर विवि जारी कर देगा। मंगलवार को हुई परीक्षा बोर्ड की बैठक में रिजल्ट को पास कर दिया गया था। नये रिजल्ट में 190 नये छात्रों को जोड़ा गया था। पैट 2021 के लिए विवि ने अभी नोडल अधिकारी नियुक्त नहीं किया है। रजिस्ट्रार ने बताया कि जल्द ही परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जाएगा।

BRABU PAT EXAM 2021 : पैट 2022 भी इसी वर्ष होने की उम्मीद

बिहार यूनिवर्सिटी में पीएचडी का सत्र एक वर्ष पीछे चल रहा है। सत्र नियमित कराने के लिए विवि को इस वर्ष दो पैट कराने होंगे। पैट 2021 के साथ पैट 2022 भी इसी वर्ष होने की उम्मीद है।

बिहार यूनिवर्सिटी मे तीन साल से दो सौ शिक्षकों को स्थायी होने का इंतजार, यहाँ जाने क्या है पूरा मामला

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now