बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Part 3 Result Pending 2024: पार्ट 3 का रिजल्ट जारी, प्रथम व द्वितीय वर्ष के अंक नहीं मिलने से 12825 स्टूडेंट्स के रिजल्ट पेंडिंग, यहां जाने कैसे होगा सुधार

On: December 20, 2024 7:13 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Part 3 Result Pending 2024: बीआरए बिहार विवि ने स्नातक सत्र 2021-24 के थर्ड ईयर का रिजल्ट जारी कर दिया है। बुधवार को अधिकृत वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया है। छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर की मदद से परिणाम देख सकते हैं। करीब 87 हजार छात्र-छात्राओं ने थर्ड ईयर की परीक्षा दी थी। परीक्षा विभाग का कहना है कि इस बार पेंडिंग एक फीसदी से भी कम हुआ है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

12825 छात्र-छात्राएं तृतीय वर्ष की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं, लेकिन उनके प्रथम व द्वितीय वर्ष का अंक उपलब्ध नहीं होने के कारण परिणाम पेंडिंग हो गया। परीक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि 993 छात्र-छात्राओं का परिणाम रोल नंबर लिखने या अन्य विवरण भरने में गड़बड़ी के कारण पेंडिंग हुआ है।

विवि ने परिणाम जारी करने के क्रम में पाया कि वैसे छात्र-छात्राएं जो अधिकतम 5 नंबर से फेल हो रहे थे, उन्हें ग्रेस देकर पास किया गया है। ऐसे छात्र-छात्राओं में प्रथम श्रेणी की सूची में 3252 और द्वितीय श्रेणी की सूची में 135 है। द्वितीय श्रेणी से पास होने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 29472 है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

वैसे छात्र-छात्राएं जो पिछले सत्र में जीएस में फेल हो गये थे, उसमें 366 का परिणाम भी आया है। कुल 1223 छात्र-छात्राएं फेल हैं, जबकि 647 परीक्षा में अनुपस्थित थे।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया

परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुबालाल पासवान ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार यह कोशिश की गई है कि कम से कम पेंडिंग हो। मार्क्स नहीं मिलने के कारण जिन छात्रों का परिणाम पेंडिंग हो रहा था, कॉलेजों से उनके मार्क्स मंगवाकर परिणाम दिया गया है।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now