बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Issued The Remaining Certificate : बिहार यूनिवर्सिटी ने बनाया रिकॉर्ड, 17 वर्ष के बचे सर्टिफिकेट एक दिन में किया जारी

On: August 21, 2023 10:57 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Issued The Remaining Certificate : बिहार यूनिवर्सिटी ने रिकार्ड बनाते हुए 17 वर्ष के लंबित प्रोविजनल सर्टिफिकेट को एक दिन में जारी किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के अनुसार, वर्ष 2002 से लेकर 2019 तक के लंबित सर्टिफिकेट को तैयार किया गया।

रविवार को विश्वविद्यालय खोलकर इसे तैयार किया गया। इसको बनाने में परीक्षा विभाग के साथ रजिस्ट्रार कार्यालय और बिहार विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सदस्य भी जुटे रहे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार ने बताया


बिहार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. संजय कुमार और परीक्षा नियंत्रक प्रो. टीके डे ने बताया कि छुट्टी के दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को बुलाकर सभी लंबित सर्टिफिकेट तैयार कराए गए।

परीक्षा विभाग ने लगभग एक हजार सर्टिफिकेट जारी किया। विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि जितने भी विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट तैयार किए गए, उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचना दे दी गई है।

परीक्षा विभाग ने सर्टिफिकेट तैयार कर उसे विश्वविद्यालय के गेट पर बने काउंटर पर भेज दिया गया। विद्यार्थी वहां से सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा विभाग में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के लिए तीन दिन से छात्र हंगामा कर रहे थे।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

रविवार को सुबह में सारे कर्मचारियों को बुला लिया गया

प्रोविजनल सर्टिफिकेट बनाने के लिए रविवार को सुबह में सारे कर्मचारियों को बुला लिया गया था। वहीं, रजिस्ट्रार भी अपने कार्यालय के कर्मचारियों को लेकर परीक्षा विभाग में पहुंच गए थे। रजिस्ट्रार कार्यालय के कर्मियों के अलावा विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम कुमार और सचिव गौरव भी परीक्षा विभाग में तैनात किए गए थे।

सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पूरे विश्वविद्यालय को लॉक कर दिया गया था। जिस छात्र के टीआर में कोई गड़बड़ी थी उसे टेबलेटर को बुलाकर ठीक कराया गया। रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय के इतिहास में इससे पहले एक दिन में इतनी संख्या में सर्टिफिकेट नहीं जारी किए गए थे।

23 तक अभ्यर्थियों को प्रोविजल सर्टिफिकेट जमा करने हैं

प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी होने से विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा में अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। इस परीक्षा के लिए 23 तक अभ्यर्थियों को प्रोविजल सर्टिफिकेट जमा करने हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी यानी BRABU और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now