बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Graduation Scholarship Payment Status 2024: स्नातक पास 12000 से अधिक छात्राओं के खाते में भुगतान की प्रक्रिया शुरू, यहां से करें चेक

On: September 14, 2024 6:27 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Kanya Utthan Yojana Payment Status 2024: बिहार यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली 12000 से अधिक छात्राओं के खाते में Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana के तहत मिलने वाली राशि शीघ्र भेजी जाएगी।

निदेशालय स्तर से इनके एकाउंट का सत्यापन होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। इसमें 3488 छात्राओं को 25 हजार और 8546 छात्राओं के खाते में 50 हजार रुपये भेजे जाएंगे. भुगतान होने के साथ ही आवेदन के स्टेटस में भी इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

सत्यापन के बाद भुगतानः

आपको बता दें कि सरकार अप्रैल 2021 तक स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को 25,000 और इसके बाद स्नातक उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं को योजना के तहत 50,000 रुपये देने का प्रावधान किया है।

अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्वीकृत सीटों पर नामांकन लेने और उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को यह लाभ दिया जा रहा है। बिहार यूनिवर्सिटी स्तर पर सत्यापन के बाद निदेशालय भी बैंक खाता समेत अन्य बिंदुओं पर जांच करती है. इसके बाद भुगतान की प्रक्रिया की जाती है।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

51 करोड़ से अधिक राशि होगी ट्रांसफरः

बता दें कि अबतक इस योजना के तहत विश्वविद्यालय की 36,157 छात्राओं को लाभ मिला है. इसमें छात्राओं के खाते में अबतक कुल 90 करोड़ 39 लाख 25 हजार रुपये भेजे गये हैं. पेमेंट प्रोसेस होने के बाद विश्वविद्यालय की छात्राओं के खाते में कुल 51 करोड़ से अधिक राशि हस्तांतरित की जाएगी

13 हजार छात्राओं के आवेदन में गड़बड़ी या रूचि नहीं:

बिहार यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों से 50 हजार की योजना लागू होने के बाद से 35 हजार 200 छात्राओं ने स्नातक उत्तीर्ण किया. इसमें से पोर्टल पर 22,257 छात्राओं ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है।

शेष छात्राओं ने या तो योजना में रूचि नहीं दिखायी या उनके पिता के नाम या अन्य विवरण में गड़बड़ी मिली। निर्धारित अवधि में उन्होंने आवेदन नहीं किया. फिलहाल कन्या उत्थान योजना का पोर्टल बंद है। पोर्टल खुलने के बाद ये छात्राएं भी आवेदन कर सकेंगी।

सत्र 2023 के लिए घोषणा के बाद भी नहीं खुला पोर्टलः

सत्र 2020-23 में उत्तीर्ण हुई छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने को लेकर सरकार की ओर से पिछले ही महीने पोर्टल खोले जाने की घोषणा की गयी थी, लेकिन अबतक पोर्टल नहीं खोला गया है।

विभिन्न कॉलेजों की ओर से विश्वविद्यालय को छात्राओं की सूची भेजी गयी है। पोर्टल खुलने के बाद इसे अपडेट किया जाएगा. इसके बाद सत्यापन होगा।

Payment Status Check (25000) : Click Here

Payment Status Check (50000) : Click Here

Check Name In List : Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now