बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Special Exam: स्नातक पार्ट वन की जल्द होगी स्पेशल परीक्षा, रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जाने सभी डिटेल्स

On: January 24, 2023 7:10 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Special Exam: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2020-23 में नामांकित करीब 20 हजार छात्रों को तीन वर्ष बीतने के बाद भी पार्ट वन की परीक्षा का इंतजार है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

कालेज और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की गलती:

डिग्री कालेज और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों की गलती का खमियाजा इनको भुगतना पड़ रहा है। तीन वर्षों का कोर्स होता है और अबतक प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए तैयारी नहीं होने पर कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को इस बिंदु पर घेरा

छात्र नेताओं ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को इस बिंदु पर घेरा है। वहीं विद्यार्थियों की भी चिंता बढ़ रही हैं कि उनका सत्र कब पूरा होगा। डिग्री भी मान्य होगी या नहीं।
छात्र राकेश कुमार ने कहा कि नामांकन लेने के बाद जब फार्म भरा जाने लगा तो जानकारी दी गई कि संबंधित कालेज को उस सत्र के लिए मान्यता ही नहीं थी।

सृष्टि ने बताया कि यदि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने गलती पकड़ी तो किसी भी अधिकारी पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बता दें कि इस मामले में जांच के बाद विश्वविद्यालय के याद में हाई कोर्ट के निर्देश पर कराया गया अधिकारी व कर्मचारी भी दोषी पाए गए थे। इसके बाद भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

छात्र हित को देखते हुए हाई कोर्ट ने दिया परीक्षा का आदेश

मान्यता नहीं होने की स्थिति में करीब आधा दर्जन से अधिक कालेजों के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। इसके बाद कालेजों ने विश्वविद्यालय के इस निर्णय को हाई कोर्ट में चुनौती दी।
वहां छात्र हित को देखते हुए विद्यार्थियों की परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद विश्वविद्यालय ने पास के दूसरे कालेजों से टैग कर उन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन परीक्षा के संबंध में अबतक कोई अधिसूचना जारी नहीं हो सकी।

परीक्षा नियंत्रक बोले, रजिस्ट्रेशन हुआ, अब परीक्षा होगी

बिहार यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डा. संजय कुमार ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद विशेष परीक्षा (Special Exam) कराने की तैयारी चल रही है। विद्यार्थियों का पास के दूसरे कालेज से रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। शीघ्र इनका Exam Form भराकर परीक्षा ली जाएगी।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन कीजिए

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now