बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU Graduation 2nd Semester Result 2024-28: इस दिन में जारी होगा स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट

On: January 29, 2026 10:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU Graduation 2nd Semester Result 2024-28: बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) से स्नातक कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने संकेत दिया है कि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (CBCS/NEP) सत्र 2024–28 के तहत सेकेंड सेमेस्टर का परिणाम अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

रिजल्ट लगभग तैयार, अंतिम मिलान जारी

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा का रिजल्ट लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। रिजल्ट जारी करने से पहले अंकों का अंतिम मिलान (Verification) किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके।

फरवरी तक कॉलेजों में भेजे जाएंगे अंकपत्र

परीक्षा नियंत्रक डॉ. राम कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की योजना जीरो पेंडिंग के आधार पर रिजल्ट जारी करने की है। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी तक अंकपत्र (Marksheets) कॉलेजों को भेज दिए जाएंगे, ताकि छात्रों को समय पर दस्तावेज मिल सकें।

पार्ट थर्ड का अंकपत्र एक सप्ताह में

टीडीसी पार्ट थर्ड परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय ने अंकपत्र कॉलेजों में भेजना शुरू कर दिया है। जिले के कई कॉलेजों में अंकपत्र पहले ही पहुंच चुके हैं, जबकि पूर्वी और पश्चिमी चंपारण सहित अन्य जिलों के कॉलेजों में अगले दो दिनों में अंकपत्र भेजे जाएंगे। एक सप्ताह के भीतर सभी कॉलेजों को अंकपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

आगे की परीक्षाओं का अपडेट

विश्वविद्यालय स्तर पर अगले एक महीने में कोई बड़ी परीक्षा प्रस्तावित नहीं है। संभावना है कि मार्च महीने में थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा सकती है। फरवरी में पहले इंटरमीडिएट और फिर मैट्रिक परीक्षाओं के कारण विश्वविद्यालय परीक्षाओं पर फिलहाल रोक है।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

  • नियमित रूप से BRABU की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें
  • कॉलेज नोटिस बोर्ड पर भी नजर बनाए रखें
  • रिजल्ट जारी होते ही मार्कशीट संबंधित कॉलेज से प्राप्त करें

BRABU UG 2nd Semester Result 2024-28: B.A, BCom & B.Sc के 2nd सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड – Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now