बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : विधानसभा घेराव में बिहार यूनिवर्सिटी के कर्मचारी हुए शामिल, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर

On: March 12, 2022 3:44 AM
Follow Us:
BRABU Zeebihar
---Advertisement---

BRABU : बिहार राज्य विश्वविद्यालय-महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ की तरफ से शुक्रवार को पटना में विधानसभा का घेराव किया गया। इसमें बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के कर्मचारी भी शामिल हुए।

प्रदर्शन में नियमित के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी

प्रदर्शन में नियमित के साथ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, संविदा कर्मियों ने भी भाग लिया। विधानसभा घेराव में बिहार विश्विद्यालय से अमूल्य कुमार, मंत्री राजीव रंजन, अध्यक्ष इंद्र कुमार दास, कार्तिक पुर्णेंदु, पंकज भूषण, निशांत शेखर, राजीव कुमार सहित सभी महाविद्यालय के कर्मचारी नेता शामिल हुए।

लंबित कार्य व परीक्षा को लेकर जल्द प्रोग्राम जारी करने की तैयारी शुरू हुई

हड़ताल खत्म होने के बाद विवि प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं छात्रों के लंबित कार्य एवं परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू की गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा, पीजी सेकंड सेमेस्टर के साथ स्नातक की परीक्षा के भी प्रोग्राम और फॉर्म भरने की तिथि तय की जाएगी। प्रदर्शन में सांसद अजय निषाद, राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, शंकर राय, राघवेंद्र कुमार, गौरव, राजीव रंजन, रामकुमार, निशांत शेखर, मीडिया प्रभारी अमूल कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार आदि थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now