बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Admission: स्नातक और पीजी में 3rd मेरिट लिस्ट से नामांकन की तिथि समाप्त, यहां जाने कब से शुरू होगा Onspot एडमिशन

On: October 22, 2022 6:15 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Spot Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) के विभिन्न कॉलेजों और पीजी विभागों में स्नातक और पीजी में तीसरी सूची (BRABU UG & PG 3rd Merit List 2022) से नामांकन की तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई।

इस तिथि तक लिए गए नामांकन का डाटा कालेज विश्वविद्यालय के पोर्टल पर अपलोड करेंगे। इसके बाद भी जिन विषयों में सीटें रिक्त रह जाएंगी। वहां आनस्पाट नामांकन का विकल्प देने पर विश्वविद्यालय विचार कर रहा है।

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि बीएड की तर्ज पर स्नातक और पीजी में भी रिक्त सीटों पर आनस्पाट नामांकन का विकल्प दिया जाएगा।

बिना आवेदन वाले अभ्यर्थी आनस्पाट राउंड में नामांकन नहीं

रिक्त सीटों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर कालेजों को मेधा सूची के आधार पर नामांकन लेना होगा। बिना आवेदन वाले अभ्यर्थी आनस्पाट राउंड में नामांकन नहीं ले सकेंगे।

छात्र कल्याण अध्यक्ष डा.अभय कुमार सिंह ने बताया

अध्यक्ष छात्र कल्याण डा.अभय कुमार सिंह ने बताया कि पीजी में जिन विषयों में सीटें भर गई हैं उनके आवेदकों को रिक्त विषयों का विकल्प देने का मौका दिया जाएगा।

सात महीने से चल रही है नामांकन की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय में सात महीने में स्नातक और पीजी में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। अप्रैल में नामांकन के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद से लगातार आवेदन लिया गया और तीन बार मेधा सूची जारी की गई है।

BRABU : स्नातक पार्ट 1 की परीक्षा के एडमिट कार्ड में भारी गड़बड़ी, बदल गए हजारों छात्रों के सब्सिडियरी सबजेक्ट, यहां जाने प्रतिकुलपति ने क्या कुछ कहा

पीजी विभागों में कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया

अध्यक्ष छात्र कल्याण डा.अभय कुमार सिंह ने कहा कि दूसरी मेधा सूची से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से कालेज और पीजी विभागों में कक्षाओं का संचालन शुरू करा दिया गया है। सत्र विलंब नहीं हो इसको देखते हुए प्रयास हो रहा है। वहीं सीटें रिक्त हैं उन्हें भरने को लेकर नामांकन लिया जा रहा है।

बता दें कि 10 महीने में स्नातक प्रथम वर्ष और चार महीने में पीजी के सिलेबस की पढ़ाई पूरी कराते हुए परीक्षा लेना होता है। ऐसे में सात महीने से नामांकन की प्रक्रिया ही चल रही है। विश्वविद्यालय में स्नातक का तीन वर्ष का सत्र चार से पांच वर्ष में पूरा हो रहा है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now