बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Admission: स्नातक और पीजी में खाली सीटों पर नामांकन के लिए इस दिन खुलेगा आवेदन पोर्टल, कुलपति के पास भेजी गई फाइल

On: September 28, 2022 5:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG & PG Admission 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी की खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए फिर से पोर्टल खोलेगा। इसकी जानकारी यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने दी।

यूएमआईएस कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

उन्होंने बताया कि पीजी के कई विषयों संस्कृत, बांग्ला, बॉटनी और भोजपुरी में सीटें नहीं भर सकी हैं। इन्हें भरने के लिए पीजी का पोर्टल फिर से खोला जायेगा। इसके लिए कुलपति के पास फाइल गई है। वहां से अनुमोदन मिलते ही नामांकन का पोर्टल खोल दिया जायेगा।

पीजी के अलावा यूजी में भी एडमिशन पोर्टल खुलेगा। कोआर्डिनेटर ने बताया कि सीबीएसई के छात्रों के साथ कई कॉलेजों को नया संबद्धन मिला है, इसलिए भी पोर्टल खोलना पड़ेगा। कई छात्रों के पार्ट थ्री के पेंडिंग रिजल्ट क्लीयर हुए हैं।

BRABU : अब बिहार यूनिवर्सिटी अपने छात्रों से पूछेगा, पढ़ाई-लिखाई से खुश हैं या नहीं, दिशा-निर्देश जारी

सभी खाली सीटों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया जायेगा

उन छात्रों के लिए पोर्टल खोला जायेगा। उन्होंने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट में सभी खाली सीटों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया जायेगा। उधर, मंगलवार को पीजी और यूजी में दूसरी मेरिट लिस्ट के लिए दाखिले पूरे हो गये। यूजी की दूसरी मेरिट लिस्ट में 13 हजार और पीजी में 1600 छात्रों के नाम जारी किये गये थे।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now