बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU UG PG Admission: स्नातक और पीजी में 3rd मेरिट लिस्ट के आधार पर आज से होगा एडमिशन, यहां पढ़ें क्या है दिशा निर्देश

On: October 17, 2022 6:19 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG PG Admission 2022 : बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक की तीसरी मेधा सूची शनिवार देर शाम जारी कर दी गई। इसमें 24 हजार 200 छात्रों का नाम शामिल किया गया है। इसकी जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने दी।

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि स्नातक और पीजी में 17 से 21 तक दाखिला लिया जाएगा

उन्होंने बताया कि स्नातक के अलावा पीजी की भी मेधा सूची जारी की गई है। पीजी में 1300 छात्रों का चयन किया गया है। डीएसडब्ल्यू ने बताया कि स्नातक और पीजी में 17 से 21 तक दाखिला लिया जाएगा।

इसके लिए पीज विभागों और कॉलेजों को पत्र जारी कर दिया गया है। स्नातक में अब तक 74 हजार छात्रों व पीजी में 4468 छात्रों का दाखिला हो चुका है। स्नातक में दो लाख सीटों पर दाखिला लिया जाना है।

तीसरी सूची के बाद पीजी में 5700 दाखिले हो जाएंगे

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि तीसरी सूची के बाद पीजी में 5700 दाखिले हो जाएंगे। स्नातक में तीसरी सूची के बाद भी एक लाख सीट खाली हैं। यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों ने बताया कि स्नातक में गणित और अकाउंटेंसी में शहर के कुछ कॉलेजों में 100 प्रतिशत तक कटऑफ गया है।

छात्रों से एडिट का मौका भी दिया गया था

दूसरी सूची में भी एमएसकेबी कॉलेज में फिजिक्स विषय में 90 प्रतिशत से अधिक पर दाखिला किया गया था। तीन सूची के बाद भी विवि के कई विषयों में सीटें खाली रह गई हैं। फिलास्फी, संस्कृत, बांगला, मैथिली जैसे विषयों में छात्रों ने दाखिला नहीं लिया है। इन विषयों में सीटें भरने के लिए छात्रों से एडिट का मौका भी दिया गया था।

BRABU TDC Part-1 Exam Centre List : स्नातक पार्ट-1 परीक्षा की नई केंद्रों की सूची जारी, यहाँ से देखे किस कॉलेज में है आपका सेंटर, ऑफिशियल नोटिस जारी

विवि में इस बार 112 कॉलेजों में छात्र दाखिला लेंगे। नए कॉलेजों के संबद्धन मिलने से सीटों की संख्या बढ़ी है। पिछले वर्ष विवि में एक लाख 56 हजार सीटों पर दाखिला लिया गया था।

पिछले वर्ष एक लाख 15 हजार छात्रों ने दाखिला लिया

पिछले वर्ष एक लाख 15 हजार छात्रों ने दाखिला लिया था। सीटों को भरने के लिए जनवरी 2022 तक दाखिले हुए थे। स्नातक के अलावा पीजी में भी मैथिली, बांग्ला, परसियन जैसे विषयों में सीटें खाली रह गई हैं।

दाखिला लेने के लिए छात्रों को सभी प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज व विभाग जाने होंगे

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि दाखिला लेने के लिए छात्रों को सभी प्रमाण पत्र लेकर कॉलेज व विभाग जाने होंगे। स्नातक में दाखिला लेने के लिए मार्क्सशीट, फोटो, सीएलसी, आधार साथ लाना होगा।

आज से पीजी और स्नातक में एडमिशन

सोमवार से ही बिहार यूनिवर्सिटी में तीसरी मेरिट लिस्ट में आये छात्रों एडमिशन भी होगा। स्नातक सत्र 2022-25 में 24 हजार 200 और में पीजी में 1368 छात्रों का चयन मेरिट लिस्ट में किया गया है।

बिहार विश्विद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों को एडमिशन लेने के लिए निर्देश दिया जा चुका है। नामांकन 21 अक्टूबर 2022 तक चलेगा।

BRABU PG 3rd Merit List 2021-23: Download Here

BRABU UG 3rd Merit List 2021-23: Download Here

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य