बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक 23 दिसंबर को, 5 एजेंडे तय, पास होंगे पीजी कोर्स, यहां जाने पूरी जानकारी

On: December 20, 2022 6:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU MUZAFFARPUR: बिहार यूनिवर्सिटी में एकेडमिक काउंसिल की बैठक 23 दिसंबर को होगी। इसके लिए पांच एजेंडे तय किए गए हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर। 

एलएस कॉलेज में पीजी अंग्रेजी सहित एमजेएमसी के कोर्स को पास किया जाएगा

इसमें एलएस कॉलेज में पीजी अंग्रेजी सहित एमजेएमसी के कोर्स को पास किया जाएगा। इसके अलावा कॉलेज में स्नातक में थियेटर और संगीत का कोर्स शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।

काउंसिल की बैठक के लिए सभी कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेज दिया गया

एकेडमिक काउंसिल में आईएमसी में पास किए गए कॉलेजों में वोकेशनल कोर्स के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। काउंसिल की बैठक के लिए सभी कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र भेज दिया गया है।

55 कॉलेजों के संबद्धन का प्रस्ताव पास किया जाएगा

उधर, मंगलवार को यूनिवर्सिटी में एफिलिएशन कमेटी की भी बैठक होगी। बैठक में 55 कॉलेजों के संबद्धन का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसमें 27 नए कॉलेजों के संबद्धन के प्रस्ताव को पास किया जाएगा।

बिहार यूनिवर्सिटी में 26 और 28 सिंडिकेट की भी बैठक होगी

एफिलिएशन कमेटी की बैठक के लिए सोमवार देर शाम तक विवि में एजेंडा तैयार होता रहा। बिहार यूनिवर्सिटी में 26 और 28 सिंडिकेट की भी बैठक होगी। 31 तारीख का सीनेट की बैठक कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part 3 Exam: 14 हजार छात्रों ने समय पर नहीं भरा स्नातक पार्ट- 3 का परीक्षा फॉर्म, अब छात्र बता रहे ये समस्या जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

सिंडिकेट और सीनेट की बैठक के लिए भी एजेंडा तैयार कर लिया गया

सिंडिकेट और सीनेट की बैठक के लिए भी एजेंडा तैयार कर लिया गया है। 26 तारीख को होने वाले सिंडिकेट की बैठक में पिछली सिंडिकेट के सभी प्रस्तावों का पास किया जाएगा और एकेडमिक काउंसिल के एजेंडे पर मुहर लगाई जाएगी।

सीनेट की बैठक में सवाल पूछने के लिए सभी सदस्यों को पत्र भेज दिया गया है। 20 दिसंबर तक सभी सदस्यों को अपने सवाल लिखकर विवि में जमा करा देने हैं।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now