बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 67th PT Cut off : 105 तक जा सकता है BPSC 67वीं पीटी का कटऑफ, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

On: October 1, 2022 5:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 67th PT Cut off : बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। पूर्व में परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस बार आयोग पूरी तरह सतर्क था।

वहीं शुक्रवार को परीक्षा समाप्ति के बाद अलग-अलग शैक्षिणक संस्थानों की ओर से परीक्षा के कटऑफ और प्रश्नों का विश्लेषण किया गया।

105 तक जा सकता है पीटी का कटऑफ

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सिविल सर्विसेज 67वीं प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन से 150 प्रश्न पूछे गए। अदम्या अदिति संस्थान के परीक्षा विशेषज्ञ गुरु रहमान ने बताया कि सामान्य श्रेणी का कटऑफ 103-106, ओबीसी का कटऑफ 101-103, अनुसूचित जातियों का 93-95, अनुसूचित जनजाति का 95-98, महिला का कटऑफ 95-98 और ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 100-102 तक जाने की संभावना है ।

सिविल सर्विसेज पटना के निदेशक डॉ. वीसी झा ने बताया

संकल्प सिविल सर्विसेज पटना के निदेशक डॉ. वीसी झा ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित प्रश्न संतुलित एवं व्यावहारिक थे। ये प्रश्न अवधारणा एवं आंकड़ा आधारित दोनों का बेहतर समायोजन थे। इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए कटऑफ लगभग 105 तक रहने की संभावना है।

सीरीज में प्रश्न तो समान थे, परंतु प्रश्नों के क्रम बदले थे

वहीं एचीवर्स संस्थान के एसएस उपाध्याय ने बताया कि 67वीं प्रारंभिक परीक्षा का अनूठा प्रयोग रहा। प्रत्येक सीरीज में प्रश्न तो समान थे, परंतु ना केवल प्रश्नों के क्रम बदले थे, बल्कि प्रत्येक सीरीज के प्रश्नों के विकल्पों के क्रम भी बदले हुए थे। यह एक अच्छा बदलाव कहा जा सकता है।

चाणक्य आईएएस एकेडमी के निदेशक कृष्णा सिंह ने बताया

सामान्य श्रेणी को 105-110 के बीच सफलता मिलने की संभावना चाणक्य आईएएस एकेडमी के निदेशक कृष्णा सिंह ने बताया कि परीक्षा में बिहार विशेष और करेंट अफेयर्स के प्रश्न ज्यादा पूछे गए हैं।

परीक्षार्थियों का हंगामा कुछ परीक्षा केंद्रों पर

बिहार भूगोल से सात से आठ सवाल पूछे गए हैं, जो सामान्य एनसीईआरटी लेवल के हैं। करंट अफेयर्स से 30 प्रश्न पूछे गए। देर से पहुंचने पर परीक्षार्थियों का हंगामा कुछ परीक्षा केंद्रों पर विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा केन्द्र में नहीं दिया गया। इस वजह से कई परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

BPSC 67th PT Result Date: जानें कब तक जारी होगा BPSC 67वीं की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां जाने संभावित तिथि

पटना में 85 केंद्रों पर परीक्षा

पटना में 85 केंद्रों पर परीक्षा सबसे अधिक पटना में 85 केंद्रों पर परीक्षा हुई। पटना में परीक्षा में लगभग 55 छात्र शामिल हुए। हालांकि परीक्षा में शामिल होने के लिए छह लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पर इसमें पहले ही दो लाख छात्र परीक्षा से बाहर हो गए।

किसी भी तरह के पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली

सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। वहीं छात्रों को परीक्षा से एक घंटा पहले ही प्रवेश कर लिया गया था। जिसकी वजह से किसी भी तरह के पेपर लीक और गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।

15 नवंबर तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा

15 नवंबर तक पीटी का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। वही दिसंबर में मुख्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए स्ट्रांग रूम की लाइव फुटेज दिखाई जा रही है, ताकि सील प्रश्न पत्रों को किसी तरह से छेड़छाड़ नहीं किया जा सके।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC Exam Calendar 2026–27

SSC Exam Calendar 2026–27: नई परीक्षा तिथियों का शेड्यूल जारी, CGL, CHSL, JE, Stenographer, MTS, GD सहित सभी परीक्षाओं की जानकारी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Librarian Eligibility Test 2026

Bihar Librarian Eligibility Test 2026: बिहार में पहली बार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा! बिहार में पहली बार Eligibility Test, जानें पूरा परीक्षा पैटर्न

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update

Bihar TRE-4 Recruitment 2026 Big Update: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बड़ा बयान TRE-4 में होगी बंपर शिक्षक बहाली, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

BPSC ADAO Exam Cancelled 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग के सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा रद्द