बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 65th Result 2021 घोषित : BPSC 65वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी, गौरव सिंह ने किया टॉप, यहां देखें रिजल्ट

On: October 8, 2021 9:40 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 65th Result : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने गुरुवार को 65वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया। इस परीक्षा में 422 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर रिजल्ट की सूचना जारी कर दी है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

मुख्य परीक्षा के बाद साक्षात्कार के लिए 1142 प्रत्याशियों का चयन किया गया था। आयोग की ओर से कट ऑफ भी जारी कर दिया गया है। बीपीएससी 65वीं में गौरव सिंह ने टॉप किया है। मेरिट लिस्ट में दूसरे स्थान पर चंदन भारती और तीसरे स्थान पर सुमित कुमार हैं।

देवनागरी लिपी में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेरिट में ऊपर रखा गया

मेरिट लिस्ट में दो या अधिक उम्मीदवारों के कुल प्राप्तांक समान होने की स्थिति में मुख्य परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, मुख्य का प्राप्तांक समान होने पर वैकल्पिक (ऐच्छिक) विषय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, वैकल्पिक (ऐच्छिक) विषय में अंक समान होने की अवस्था में जन्मतिथि के अनुसार अधिक उम्र वाले उम्मीदवार व जन्मतिथि समान होने पर जिस उम्मीदवार का नाम देवनागरी लिपी में वर्णमाला के अनुसार पहले आता हो, उन्हें मेरिट में ऊपर रखा गया है।

फिर से इंजीनियरिंग सेवा के छात्रों का जलवा रहा

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में एक बार फिर से इंजीनियरिंग सेवा के छात्रों का जलवा रहा है। अगर हम 10 की सूची को देखें तो इसमें 7 लड़के इंजीनियर सेवा के हैं।

ये हैं BPSC टॉपर

New doc 07 Oct 2021 3.46 pm
ये हैं टॉप 20 Bpsc टॉपर

BPSC कटऑफ

BPSC मे अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 532, अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ 515, ईडब्ल्यूएस के लिए 530, ईडब्ल्यूएस (महिला) के लिए 504, एससी (पुरुष) के लिए 507 और एसटी (पुरुष) के लिए 495 मार्क्स रही है।

यहां देखें कटऑफ BPSC 65th cut off

bpsc 65th cut off 1633596139
BPSC 65th cut off



बीपीएससी 65वीं परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के मार्क्स जल्द ही वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे

बीपीएससी 65वीं के जरिए 14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति की जानी थी।

65वीं में विभागवार रिक्तियों का विवरण:
1- बिहार प्रशासनिक सेवा – 30 रिक्तियां
2- पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग – 62
3- जिला समादेष्टा, गृह विभाग – 06
4- उत्पाद एव निबंधन विभाग – 05
5- अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग – 46
6- नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग – 09
7- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग – 01
8- बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग – 72
9- ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110
10 – नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग – 11

11- आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – 19
12 – प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग – 14
13- श्रम संसाधन विभाग – 20
14 – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभग – 18

BPSC 65th Result 2021 – CLICK HERE

65वीं बीपीएससी का पूरा रिजल्ट आप इस लिंक ( https://www.bpsc.bih.nic.in/Advt/NB-2021-10-07-01.pdf ) पर क्लिक कर देख सकते हैं.

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

India Post GDS 2026 1st Merit List

India Post GDS 2026 1st Merit List OUT: जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, 23,757 पदों पर भर्ती का रिजल्ट यहां से चेक करें

MMHAPU BLIS Result 2025-2026 Out: मौलाना मजहरूल हक यूनिवर्सिटी ने जारी किया BLIS का रिजल्ट, यहां देखें पूरी जानकारी

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी