बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 65th Mains Exam Result 2021: 65वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 1142 परिक्षार्थी सफल

On: July 6, 2021 3:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 65th Mains Exam Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 65वी मुख्य परीक्षा रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में करीब 1142 परिक्षार्थी सफल हुए हैं। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए अगल चरण की परीक्षा साक्षात्कार का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगा। बीपीएससी 65वीं परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

साक्षात्कार में भाग लेने के पहले अभ्यर्थियों को आवेदन जमा कराना होगा। बीपीएससी 65वी परीक्षा के जरिए 14 विभागों में करीब 423 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी आयोग के सयुंक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार ने दी।

65वीं बीपीएससी के सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार जुलाई 2021 के अंतिम सप्ताह में संभवित है। साक्षात्कार के बाद 65वीं बीपीएससी का अंतिम परीक्षाफल सितंबर में जारी किया जा सकता है।

60527ad2 e4f3 11e9 a8aa 54897fdfe8ad

विभागवार रिक्तियों का विवरण:

1- बिहार प्रशासनिक सेवा – 30 रिक्तियां
2- पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग – 62
3- जिला समादेष्टा, गृह विभाग – 06
4- उत्पाद एव निबंधन विभाग – 05
5- अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग – 46

6- नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग – 09
7- जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग – 01
8- बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग – 72
9- ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110
10 – नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग – 11

11- आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – 19
12 – प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग – 14
13- श्रम संसाधन विभाग – 20
14 – अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभग – 18

कुल रिक्तियां – 423

बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 691 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम आने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जा चुके है। स्कूल-कॉलेज खुलते ही मुख्य परीक्षा कराने की कवायद आरंभ हो जाएगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now