Bihar Weather Update : बिहार में ठिठुरन भरी सर्दी से गिरा तापमान, IMD ने ठंड में और बढ़ोतरी का अलर्ट जारी किया है

Bihar Weather Update : पछुआ हवा के कारण बिहार में ठंड बढ़ गयी है। मौसम का मिजाज बदल जाता है, दिन में तापमान बढ़ जाता है और रात में अचानक गिर जाता है।राज्य में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जबकि न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

नवंबर का महीना अब जाने को है लेकिन बिहार में मौसम का मिजाज कुछ अजब ही बना हुआ है। बीते कुछ दिनों से ठंड ने असर दिखाया है। रात और सुबह के तापमान में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

आने वाले दिनों में ठंड बढ़ सकती है :

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट है कि आज सुबह राज्य के उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। मौसम का यह मिजाज अगले कुछ दिनों तक बने रहने की उम्मीद है।

सोमवार को बिहार का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अगले दो दिनों में राज्य का न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Bihar News : डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा- ढाई साल में 5 लाख नौकरी देंगे, 2025 तक 10 लाख जॉब देगी महागठबंधन की सरकार

बिहार में ठंड का हाल जानिए

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिन अभी ऐसा ही मौसम रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार हैं। रविवार को पटना समेत 14 शहरों में न्यूनतम पारा कुछ ऊपर चढ़ा है।

अधिकतम तापमान में भी कई जगह बढ़ोतरी नजर आई। प्रदेश में रविवार को सबसे ज्यादा तापमान मोतिहारी में रहा, जहां पारा 32.2 डिग्री तक पहुंच गया। पटना में अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

कहां कितना रहा पारा :

प्रदेश में और जिलों में पारा ऊपर गया उनमें भोजपुर में 29.8, गोपालगंज में 31.6, छपरा में 29.8, औरंगाबाद में 27.8, कैमूर में 27.7, बांका में 27, मुजफ्फरपुर में 27.4 दर्ज किया गया। वैशाली में 29.7, बेगूसराय में 29.9, शेखपुरा में 29.7, पूर्णिया में 29.8, अररिया में 31 डिग्री तक पारा चढ़ गया।

किशनगंज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सूबे में तीन जिले ऐसे रहे जहां पारा नीचे गया। उनमें गया प्रमुख है, जहां अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: World Largest Iceberg : नई आफत! खिसक रहा दुनिया का सबसे बड़ा हिमखंड, समा जाएंगे न्यूयॉर्क जैसे 3 शहर कहां बढ़ेगा खतरा?

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟