बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

जून तक बिहार विवि ने टाली पार्ट वन की परीक्षा जाने क्या है पुरा मामला

On: April 19, 2021 7:54 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार विवि की पार्ट वन की परीक्षाएं अब जून तक के लिए टल गयी हैं. राज्य सरकार के 15 मई तक सभी परीक्षाएं नहीं लेने के फैसले के बाद यह स्थिति पैदा हुई हैं, परीक्षा विभाग के अनुसार 15 तक सभी चीजें बंद रहेंगी, उसके बाद परीक्षा की तैयारी शुरू होगी. पार्ट वन के करीब सवा लाख छात्रों की परीक्षा की तारीख मार्च महीने से ही बढ़ रही है. पहले 15 मार्च से होनी थी.

AddText 03 28 08.01.04
Bihar university

ढाई लाख छात्र परीक्षा के इंतजार में बिहार विवि के ढाई लाख छात्र परीक्षा के इंतजार में हैं.

लेकिन, असंबद्ध कॉलेज के छात्रों का मामला सामने आने और जांच कमेटी गठित होने से यह टल गयी. फिर अप्रैल में परीक्षा लेने पर विचार विवि ने किया. लेकिन, उसके बाद फिर से स्कूल और कॉलेज बंद हो गये.

बीएड एमएड की परीक्षाएं भी रुकी

पार्ट वन के साथ बीएड, एमएड और पत्रकारिता की परीक्षाएं भी रुक गयी है. विभाग ने पहले इन परीक्षाओं को मई में करा लेने का मन बनाया था. लेकिन, नये निर्देश के बाद इसे अब नहीं लिया जायेगा. परीक्षा विभाग के मुताबिक जब तक नया निर्देश नहीं मिल जाता आगे कोई परीक्षा लेने में दिक्कत होगी.

दूसरी परीक्षाएं भी जून में ही होने की उम्मीद

मार्च से ही परीक्षा की बढ़ रही तारीख

पार्ट वन सत्र 2019-22 के सवा लाख, पार्ट वन के सत्र 2020-23 के एक लाख 15 हजार, पीजी सेमेस्टर वन के 5200, बीएड के छह हजार और एमएड के 300 छात्रों की परीक्षा होनी है. इसके अलावा पत्रकारिता के भी छात्र परीक्षा के इंतजार में हैं.

Rn college Telegram group – Click here

Rn college Facebook group – Click here

Bihar University info – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now