बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में अब मार्क्सशीट की सॉफ्ट कॉपी के आधार पर होगा आवेदन, जानें PG में दाखिले के लिए कब खुलेगा पोर्टल

On: June 5, 2022 4:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PG ADMISSION : बिहार यूनिवर्सिटी में पीजी सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू होगी। छात्र इंटरनेट से मिले मार्क्सशीट के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। वहीं, परीक्षा विभाग से मार्क्स के सत्यापन के बाद संबंधित विभाग या कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा।

स्नातकोत्तर (PG) सत्र 2021-23 में नामांकन के लिए online आवेदन दिनांक 06.06.2022 से 30.06.2022 तक पोर्टल खुला रहेगा।

यूनिवर्सिटी की ओर से आवेदन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. डीएसडब्ल्यू डॉ अभय कुमार ने बताया कि कुलपति की अनुमति के बाद शनिवार तक पोर्टल तैयार कर लिया जायेगा।

पीजी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा

पीजी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध रहेगा. विवि की ओर से स्नातक सत्र 2018-21 का रिजल्ट पिछले महीने जारी किया गया था. तभी से छात्र पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. कॉलेजों व विभागों के साथ ही विश्वविद्यालय के अधिकारियों के यहां भी छात्र जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं।

BRABU : पीजी सत्र 2020-22 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 जून तक कर सकते हैं आवेदन

कॉलेजों में मार्क्स नहीं पहुंचने से अटका था पेच

परीक्षा विभाग से महीने भर के बाद भी कॉलेजों को स्नातक का फाइनल मार्क्स नहीं भेजा गया है. इस कारण पीजी के आवेदन प्रक्रिया में पेच फंस गया । DSW ने बताया कि 30 जून तक पीजी में आवेदन के लिए समय दिया जायेगा. वहीं, परीक्षा विभाग ने भी जल्द कॉलेजों को मार्क्स भेजने की बात कही है। कहा गया है कि पेंडिंग के कारण विलंब हुआ. प्राथमिकता के आधार पर पेंडिंग क्लियरेंस का काम किया जा रहा है. ऐसे में छात्र इंटरनेट से अपना मार्क्स निकालकर आवेदन कर सकेंगे।

विभाग व कॉलेज का तीन विकल्प दे सकेंगे छात्र

पीजी में नामांकन के लिए छात्र विभाग व कॉलेज का अधिकतम तीन विकल्प दे सकेंगे. DSW ने बताया कि कई विषयों की पढ़ाई विभाग के अलावा कॉलेजों में भी होती है. ऐसे में छात्र अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प का चयन कर सकेंगे।

वहीं, ह्युमिनिटी और सोशल साइंस के बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों में सभी विषय के छात्र-छात्राओं को आवेदन की छूट रहेगी। हालांकि संबंधित विषय के छात्र-छात्राओं को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी. सीट बची रहेगी, तो दूसरे विषय के छात्रों का नामांकन होगा।

Bihar University : एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट टू की परीक्षा में दोहरे रजिस्ट्रेशन के कारण फंसा पेच, 4 हजार विद्यार्थियों को अलग से रजिस्ट्रेशन नंबर होगा जारी

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now