मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

BRABU Admission 2023: बिहार बोर्ड जैसा ही होगा बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक और पीजी में दाखिला, अब 10 कॉलेजों का मिलेगा विकल्प, यहां जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

On: February 5, 2023 9:39 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

BRABU UG PG ADMISSION 2023: बिहार बोर्ड की तर्ज पर अब बिहार यूनिवर्सिटी में नामांकन प्रक्रिया होगी। यूनिवर्सिटी के यूजी (स्नातक) कोर्स में नामांकन के लिए स्टूडेंट्स को आवेदन में अब 10 कॉलेजों का विकल्प दिया जाएगा।

स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए तीन विषयों का चयन कर सकेंगे। इसमें उन्हें अपनी प्राथमिकता बतानी होगी। पहले और दूसरे स्थान की प्राथमिकता वाले विषयों की मेधा सूची में अगर स्टूडेंट्स का नाम नहीं आता है तो तीसरी प्राथमिकता के लिए उसका चयन होगा।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कराए जा रहे नए सॉफ्टवेयर

यह सब कार्य यूनिवर्सिटी की ओर से तैयार कराए जा रहे नए सॉफ्टवेयर से होगा। अब तक यूएमआईएस से नामांकन कराया जा रहा है। आवेदन में स्टूडेंट्स को अपने जिले के ही 10 संस्थानों का चयन करना है। अगर कहीं संस्थान उपलब्ध नहीं है तो आसपास के जिलों को प्राथमिकता के तौर पर चयन किया जा सकता है।

पिछड़े सत्रों पर कुलपतियों को टास्क सौंपा गया

बेपटरी हुए सत्र को नियमित करने के लिए बिहार यूनिवर्सिटी की ओर से एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसको लेकर पिछले दिनों कोर्ट से लेकर राजभवन की ओर से यूनिवर्सिटी की पिछड़े सत्रों पर कुलपतियों को टास्क सौंपा गया था।

ये भी पढ़ें BRABU Vocational Exam: 21 फरवरी से शुरू होगी BBA, BCA, MBA सहित इन कोर्सों की परीक्षा, इन सभी परीक्षा का शेड्यूल जारी

डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया

इसी आधार पर यूनिवर्सिटी ने अपनी तैयारी शुरू की है। डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह ने बताया कि हर हाल में इस वर्ष नियत समय पर नामांकन और परीक्षाएं होनी हैं।

यूजी-पीजी में अप्रैल से शुरू होगा आवेदन

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक के सत्र 2023-26 और पीजी के सत्र 2022-24 के लिए 1 अप्रैल से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि इस वर्ष सीबीएसई 12वीं के परिणाम भी समय पर जारी होंगे। ऐसे में यूनिवर्सिटी ने अपना एडमिशन कैलेंडर तैयार करना शुरू कर दिया है।

यूनिवर्सिटी की ओर से तीन बार ही मेधा सूची जारी होगी। बावजूद सीटें बचती हैं तो एक वार ऑनस्पॉट नामांकन का विकल्प मिलेगा। जून तक नामांकन प्रक्रिया हर हाल में समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 5 जुलाई से कक्षाओं का संचालन होगा। यूनिवर्सिटी की ओर से पीजी और यूजी का कैलेंडर भी इस वर्ष यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जारी रहेगा।

अब तक सत्र की स्थिति

  • स्नातक सत्र 2020-23 का हाल फर्स्ट पार्ट में नामांकित करीब 20 हजार स्टूडेंट्स की अब तक नहीं हुई परीक्षा। सेकंड और थर्ड ईयर की परीक्षा नहीं हुई।
  • स्नातक 2021-24 अब तक केवल फर्स्ट ईयर की ही परीक्षा हुई। सेकंड और थर्ड पार्ट नहीं हुई।
  • स्नातक 2022-25 नामांकन प्रक्रिया दिसंबर तक चली। परीक्षा नहीं हुई।
  • स्नातक की सीटें 1 लाख 55 हजार 1 कुल कॉलेज 130 हो जाएंगे (डेढ़ दर्जन नए प्रस्तावित कॉलेज होंगे)
  • पीजी की सीटें 7 हजार स्नातक में अब सीटें बढ़कर हो जाएंगी 1.75 लाख

ये भी पढ़ें BRABU PG Exam : पीजी सत्र 2021-23 के 1st सेमेस्टर की परीक्षा 9 फरवरी से, संशोधित परीक्षा शेड्यूल जारी, यहां देखें नया परीक्षा कार्यक्रम

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026 Release: 1.50 लाख छात्रों के लिए 63 परीक्षा केंद्र, एडमिट कार्ड जारी, यहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

BRABU UG 1st Semester Exam Centre List 2025: प्रथम सेमेस्टर के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, 63 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

BRABU UG 1st Semester Admit Card Update 2026: स्नातक सत्र 2025-29 के 1st सेमेस्टर में अब एडमिट कार्ड पर होगी उत्तर पुस्तिका की संख्या, पेंडिंग सुधार में मिलेगी बड़ी सुविधा

PG Admission 2025-27: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नामांकन की तिथि बढ़ी, 17 जनवरी तक करें आवेदन

BRABU UG 1st Semester Exam Admit Card 2026: इस दिन जारी होगा स्नातक प्रथम सेमेस्टर एडमिट कार्ड

BRABU New Evaluation Pattern Implemented: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में मूल्यांकन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब दो साल से निष्क्रिय विवि सक्रिय