बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: स्नातक सत्र 2022-25 के नामांकन में साइंस के छात्रों की केमेस्ट्री नहीं जम रही तो बिजनेस से भी हाथ छुड़ा रहे, 26 मई तक कर सकते है आवेदन

On: May 23, 2022 10:37 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU UG Admission 2022: साइंस के छात्रों की केमेस्ट्री नहीं जम रही तो बिजनेस से भी हाथ छुड़ा रहे हैं। स्नातक सत्र 22-25 में नामांकन को लेकर भरे जा रहे आवेदन के आंकड़े छात्रों का यह रुझान सामने ला रहे हैं। साइंस में सबसे कम केमेस्ट्री के लिए अबतक आवेदन आया है। बिजनेस फाइनेंस व बिजनेस इनवायरमेंट में भी बहुत कम आवेदन आ रहे हैं। साइंस में जूलॉजी में नामांकन को लेकर छात्र सबसे अधिक रुचि दिखा रहे हैं। हालांकि, इस सत्र में भी आर्ट्स में सबसे अधिक छात्र आवेदन कर रहे हैं।

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में भी अलग-अलग विषयों में छात्रों के आए आवेदन उनके रुझान को दिखा रहे हैं। अबतक के आंकड़ों के अनुसार, हिस्ट्री में सबसे अधिक 21495 आवेदन आए हैं। पिछले साल भी हिस्ट्री में सबसे अधिक लगभग 15 हजार आवेदन आए थे।

यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 22-25 के लिए 29 विषयों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही

बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 22-25 के लिए 29 विषयों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। फिलॉसफी, मैथिली, सोशलॉजी में महज एक अभ्यर्थी ने आवेदन किया है। पर्शियन विषय के लिए दो छात्रों ने फॉर्म भरा है। अबतक 61617 छात्रों ने भरा है।

26 मई तक आवेदन की अंतिम तिथि

स्नातक में नामांकन को लेकर 26 मई तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। यूएमआइएस कॉर्डिनेटर डॉ. टीके डे ने बताया कि डेढ़ लाख सीट पर नामांकन होना है। 87 कॉलेज अभी हैं जिनके लिए आवेदन लिया जा रहा है। हालांकि, यह संख्या अभी और बढ़ेगी। पिछले साल 108 कॉलेज के लिए नामांकन की प्रक्रिया हुई थी जिसमें एक लाख 14 हजार छात्रों का नामांकन हुआ था।

BRABU : सत्र को नियमित करने के लिए गर्मी की छुट्टी में भी होगी परीक्षाएं और लगेगी कक्षाएं, यहाँ देखें कौन-कौन सी परीक्षाएं हैं लंबित

संकाय बदलने के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य

यूएमआइएस कॉर्डिनेटर ने बताया कि इंटर में जिस विषय में 45 फीसदरी अंक होगा, उसमें स्नातक ऑनर्स का चयन किया जा सकेगा। संकाय बदलने के लिए 50 फीसदी अंक अनिवार्य है। साइंस के छात्र अगर कॉमर्स या आर्ट्स संकाय के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो 50 फीसदी अंक होना चाहिए। मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रों का नामांकन होगा।

इस तरह है विभिन्न विषयों में छात्रों के आवेदन की संख्या:

फिजिक्स: 1159, हिस्ट्री: 21495, जोगरॉफी: 6324, होम साइंस: 4964, हिन्दी: 8491, साइकोलॉजी: 5733, अकाउंट: 2683, इंग्लिश: 1538, पॉलिटकल साइंस: 2378, बॉटनी: 426, इकोनॉमिक्स: 718, मैथ: 1070, जूलॉजी: 2846, केमेस्ट्री: 365, उर्दू: 837, बिजनेस फाइनेंस: 163, बिजनेस इनवायरमेंट: 163, कॉरपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन: 19, म्यूजिक: 82 , संस्कृत: 94 ।

बिहार यूनिवर्सिटी एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join 

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now