Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार पुलिस डायल 112 में 19000 से ज्यादा पदों पर भर्ती का ऐलान

Bihar Police Recruitment 2023 : बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, बिहार पुलिस डायल 112 में जल्द ही 19000 से ज्यादा पदों पर और भर्ती निकेलगी। इस पर कार्रवाई चल रही है।

बिहार पुलिस अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) परियोजना के द्वितीय चरण के लिए 19,288 सृजित पदों पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इन रिक्त पदों में पुलिस निरीक्षक के 259, पुलिस अवर निरीक्षक के 1829, सिपाही के 9992, चालक सिपाही के 2353 तथा अन्य शामिल हैं। Bihar Police Constable SI Bharti 2023

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

बिहार पुलिस में 68360 पदों पर सीधी भर्ती होगी:

आपको बता दें कि बिहार पुलिस में 68360 पदों पर सीधी भर्ती होनी हैं। सीधी भर्ती से भरे जाने वाले 68360 पदों में 6 डीएसपी, 23653 सब इंस्पेक्टर (दारोगा), 35774 कांस्टेबल और 8927 ड्राइवर कांस्टेबल के हैं। प्रस्तावित 68000 भर्ती में से करीब 22500 पदों पर भर्ती निकल चुकी है।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

इन पदों पर निकल चुकी हैं भर्तियां :

इससे पहले बीपीएसएससी ने बीते सप्ताह से बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर और एक्साइज सब इंस्पेक्टर की नई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू किया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2023 है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर और निगरानी विभाग में पुलिस सब इंस्पेक्टर के 64 वैकेंसी भरी जाएंगी।

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher TRE 2.0 Online Form Mistakes: आप भी भरने जा रहे है ऑनलाइन फॉर्म, तो भूलकर भी न करें ये गलती, वरना कैंसल हो जाएगा आवेदन

बिहार पुलिस कांस्टेबल की नई भर्ती परीक्षा तिथि का इंतजार :

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द किए जाने के बाद नई तिथि के ऐलान का इंतजार जारी है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल की 21,391 वैकेंसी भरी जाएंगी।

बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए जा चुके हैं आवेदन :

बिहार पुलिस एसआई भर्ती 2023 के लिए आवदेन 5 नवंबर तक लिए गए थे। कुल 1275 पदों में 441 पद अनारक्षित हैं। एससी के 275, एसटी के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, ईडब्ल्यूएस के 111, ट्रांसजेंडर के 05 पद आरक्षित हैं।

केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार ( CSBC ) जल्द ही नई कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करेगा। BPSSC (बिहार पुलिस सबोर्डिनेट सर्विसेज कमिशन )  भी सब इंस्पेक्टर (दारोगा) के हजारों पदों पर भर्ती निकालेगा।

ये भी पढ़ें: BPSSC SI Vacancy 2024: बिहार पुलिस में बड़ी भर्ती एक साल के अंदर आयेगी 47 हजार दारोगा और सिपाही की भर्ती

सूचना देने पर 19 मिनट में हो रही पुलिस कार्रवाई :

अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस मुख्यालय में  कहा कि राज्य में आपातकालीन सेवा के तहत डॉयल-112 सेवा के माध्यम से सूचना देने पर पुलिस कार्रवाई का समय घटकर 19 मिनट 1 सेकेंड हो गया है। पिछले 16 महीने में डॉयल-112 सेवा के तहत करीब 9.50 लाख लोगों की समस्याओं को सुनकर उसे सहायता पहुंचायी गयी है।

बिहार के एडीजी गंगवार ने बताया:

एडीजी गंगवार ने बताया कि जुलाई, 2022 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डायल-112 सेवा का का लोकार्पण किया था। पिछले साल दिसंबर में डायल-112 सेवा का औसत रिस्पांस टाइम जहां 51 मिनट था, वह पिछले माह अक्टूबर तक घटकर 19 मिनट एक सेकेंड रह गया है। अर्थात डायल-112 पर कॉल कर मदद मांगने पर औसतन 19 मिनट में पुलिस लोगों तक पहुंच जा रही है।

ये भी पढ़ें: BPSC 69th Prelims Result 2023 : इस दिन आएगा बीपीएससी 69वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट…

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟