बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Final Voter List 2025: बिहार में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 72 लाख लोंगो के नाम कटे, अब 7.41 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

On: September 30, 2025 7:16 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Final Voter List 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। यह अंतिम मतदाता सूची हाल ही में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार की गई है। अंतिम मतदाता सूची आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। बिहार विधानसभा चुनाव इसी सूची के आधार पर होंगे। आयोग 6 अक्टूबर के बाद किसी भी समय बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। कोई भी मतदाता चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर मतदाता सूची में अपने नाम की जानकारी देख सकता है।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On What’s App Channel  – Click Here

लाखों लोग परेशान:

  • 24 जून 2025 को मतदाता संख्या: 7.89 करोड़
  • ड्राफ्ट सूची से हटाए गए मतदाता: 65 लाख
  • अयोग्य मतदाता हटाए गए: 4 लाख
  • ड्राफ्ट सूची में मतदाता: 7.24 करोड़
  • फॉर्म 6 के माध्यम से जोड़े गए योग्य मतदाता: 21 लाख
  • 30 सितंबर 2025 को अंतिम सूची में मतदाता: 7.41 करोड़

बताया जा रहा है कि प्रकाशित मतदाता सूची में बिहार के 7.24 करोड़ से ज़्यादा मतदाता हैं। इन मतदाताओं ने अपने गणना फॉर्म जमा कर दिए हैं। इस बीच, दावे और आपत्ति प्रक्रिया के दौरान, 16,58,886 पात्र नागरिकों ने फॉर्म-6 जमा किया। चुनाव आयोग के अनुसार, 36,475 मतदाताओं ने नाम शामिल करने के लिए दावे प्रस्तुत किए, जबकि 217,049 मतदाताओं ने नाम हटाने के लिए आवेदन किया। हालाँकि, अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है।

इसके अलावा, राज्य के लगभग 3,00,000 मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज़ जमा न करने के लिए नोटिस भेजकर जवाब माँगा गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में मृत मतदाताओं, स्थानांतरित मतदाताओं और एसआईआर के दौरान डुप्लिकेट पंजीकरण वाले मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार चुनाव की घोषणा अगले सप्ताह संभव :

अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद, चुनाव आयोग बिहार में तैयारियों की समीक्षा के लिए 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। इसके बाद चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले सप्ताह होने की उम्मीद है।

चुनाव की संभावित तिथियां

  • चुनाव आयोग 4-5 अक्टूबर 2025 को पटना का दौरा करेगा।
  • चुनाव कार्यक्रम की घोषणा अगले हफ्ते होने की संभावना है।
  • पहला चरण छठ पूजा के बाद, अक्टूबर अंत या नवंबर पहले हफ्ते में संभावित।
  • बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है ।

पहले चरण का मतदान दिवाली और छठ के बाद, अक्टूबर के अंत में या नवंबर के पहले सप्ताह में होने की संभावना है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया उससे पहले पूरी हो जाएगी। पिछली बार की तरह इस बार भी तीन चरणों में मतदान होने की उम्मीद है।

Bihar Final Voter List 2025 : Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।

बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now