बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Economic Survey Report : बिहार में जातिवार गरीबी के आंकड़े जारी, 34 फीसदी परिवार 6000 रुपये से कम में कर रहे गुजारा, यहां देखें पूरी रिपोर्ट…

On: November 7, 2023 4:59 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Economic Survey Report: बिहार में जातीय जनगणना के दौरान कराए गए आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट आज बिहार विधानसभा में पेश की जा रही है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, सामान्य वर्ग में 25.09 फीसदी गरीब परिवार हैं।

सामान्य वर्ग में सबसे अधिक गरीब भूमिहार समाज है. 27. 58 फीसदी भूमिहार परिवार गरीब हैं. पिछड़े वर्ग में 33.16 फीसदी परिवार गरीब हैं।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

वहीं, अत्यंत पिछड़े वर्ग में 33.58 फीसदी गरीब परिवार हैं. अगर अनुसूचित जाति की बात करें तो 42.93 फीसदी गरीब परिवार हैं, अनुसूचित जनजाति में 42 .70 परिवार गरीब है. अन्य प्रतिवेदित जातियों में 23.72 फीसदी गरीब हैं. इसके अलावा ब्राह्मण में 25.3 फीसदी परिवार गरीब हैं।

  • राजपूत 24.89 फीसदी गरीब परिवार
  • कायस्थ 13.83 फीसदी गरीब परिवार
  • शेख 25.84 फीसदी गरीब परिवार
  • पठान (खान) 22 .20 फीसदी परिवार गरीब
  • सैयद 17.61 फीसदी गरीब परिवार

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

बिहार में आबादी की शैक्षणिक स्थिति

  • बिहार की 22.67 आबादी के पास वर्ग 1 से 5 तक की शिक्षा
  • वर्ग 6 से 8 तक की शिक्षा 14.33 फीसदी आबादी के पास
  • वर्ग 9 से 10 तक की शिक्षा 14.71 फीसदी आबादी के पास
  • वर्ग 11 से 12 तक की शिक्षा 9.19 फीसदी आबादी के पास
  • ग्रेजुएट की शिक्षा 7 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास

बिहार में किस जाति की कितनी आबादी

बता दें कि हाल ही में बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी किए थे. इस आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में सबसे ज्यादा संख्या अति पिछड़ा वर्ग की है. पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग मिलाकर कुल 63 फीसदी आबादी है।

यादव बिरादरी की संख्या 14 फीसदी है. जबकि ब्राह्मणों की संख्या करीब 4 फीसदी है. करीब 20 फीसदी लोग अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं. वहीं, 27 फीसदी आबादी ओबीसी है. 36 फीसदी अति पिछड़े वर्ग की आबादी है.

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now