Bihar D.El.Ed. Entrance Exam 2022 : डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 का सिलेबस जारी, इन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न, यहां से डाउनलोड करें सिलेबस

Bihar D.El.Ed. Entrance Exam 2022 : बिहार बोर्ड डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड की मानें तो परीक्षा में मैट्रिक पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न का पैटर्न रहेगा। बोर्ड द्वारा मैट्रिक स्तरीय उर्दू, सामाजिक अध्ययन, विज्ञान, गणित, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिन्दी से प्रश्न पूछा जायेगा।

इसके अलावा तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से भी प्रश्न रहेंगे। ज्ञात हो कि पहली बार बिहार बोर्ड द्वारा डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी।

राज्यभर के सभी डीएलएड कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही राज्यभर के सभी डीएलएड कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा। राज्यभर में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त 306 डीएलएड कॉलेज में 30550 सीटों पर नामांकन लिया जायेगा।

बिहार बोर्ड ने परीक्षा का पाठ्यक्रम किया जारी, निगेटिव मार्किंग होगी

बोर्ड ने पाठ्यक्रम के साथ परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी दी है। परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसमें 150 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न मल्टीपल च्वाइस वाले होंगे। ढाई घंटे की परीक्षा में सामान्य हिन्दी या उर्दू से 90-90 अंकों के 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे।

वहीं विज्ञान और सामाजिक अध्ययन से 60-60 अंकों के 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। सामान्य अंग्रेजी से 75 अंकों के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। तार्किक व विश्लेषणात्मक क्षमता से 25 प्रश्न 75 अंकों के होंगे।

बोर्ड ने 30 जुलाई तक आवेदन की तिथि बढ़ाई थी

बिहार बोर्ड द्वारा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू किया गया। बोर्ड ने 30 जुलाई तक आवेदन की तिथि बढ़ाई थी।

Bihar D.El.Ed. Admission 2022 : फिर खुल सकता है डीएलएड में नामांकन के लिए पोर्टल, छात्रों ने शिक्षा विभाग से की ये मांग

ऐसा होगा विषयवार पाठ्यक्रम

  • हिन्दी व्याकरण, साहित्यशास्त्र से शब्द-शक्ति, व्यंजना, अलंकार, उपमा आदि।
  • अंग्रेजी: ग्रामर, पैसिव वॉयस, फ्रेज, क्लाउज, पेपोजिशन आदि।
  • गणित : संख्या पद्धति, बीजगणित, नियामक ज्यामिति, ज्यामिति, क्षेत्रमिति आदि।
  • विज्ञान : वाष्पीकरण, उष्मा का अवशेषण, पादप, जन्तु जनन, ठोस द्रव, गैस विशिष्टता, तत्व- यौगिक, सूक्ष्मजीव, बल और गति, न्यूटन के गति नियम आदि।
  • सामाजिक अध्ययन : भौगोलिक खोज, अमेरिका स्वतंत्रता संग्राम, फ्रांस की क्रांति, नाजीवाद एवं हिटलर, प्रथम विश्वयुद्ध एवं द्वितीय विश्वयुद्ध आदि।

Download D.El.Ed. Entrance Exam Syllabus : Click Here

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

BRABU B.Ed Exam : बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा 29 से, छात्रों को सातवें चरण की नियोजन प्रक्रिया में शामिल होने मिलेगा मौका