बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Cabinet Expansion: नीतीश के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, यहां जानिए.. किसे मिला कौन सा विभाग

On: August 17, 2022 9:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Cabinet Expansion: मंगलवार को 31 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को मंत्री बनाया गया है।

महागठबंधन सरकार ने कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान

2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए महागठबंधन सरकार ने कैबिनेट में जातीय समीकरण का भी खासा ध्यान रखा है. ओबीसी और आर्थिक पिछड़े वर्ग (ईबीसी) से 17 विधायकों को मंत्री बनाया गया है. जबकि 6 सवर्ण, 5 अनुसूचित जाति और 5 मुसलमान भी कैबिनेट में नजर आएंगे।

Bihar Cabinet Expansion : खासकर कांग्रेस के कई विधायक मंत्री बनने का दावा पेश करने लगे. एक विधायक ने तो बकायदा मंत्री बनने का दावा पेश करते हुए पार्टी अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी तक लिख डाली।

जेडीयू, आरजेडी, हम, कांग्रेस के इस महागठबंधन में 8 यादव, 4 अतिपिछड़ा, 2 कुशवाहा, 2 कुर्मी, 3 राजपूत, 2 भूमिहार, 1 ब्राह्मण और 1 वैश्य को शामिल किया गया है. अतिपिछड़ा में 1 धुनिया परमांदा मुसलमान है. देश में पहली बार किसी अतिपिछड़ा धुनिया जाति से आने वाले नेता को राजद कोटे से मंत्री बनाया गया है।

Breaking News : बिहार में नौकरियों की बहार ! स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, 20 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देगी सरकार

जेडीयू-आरजेडी ने कैसे साधा जातीय समीकरण: Bihar Cabinet Expansion

आइए अब आपको बताते हैं कि आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने अपने नेताओं के साथ कैसे जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है। पहले बात आरजेडी की आरजेडी ने 7 यादव विधायकों को मंत्री बनाया है।

इसके अलावा 3 मुस्लिम (1 ईबीसी, 1 ओबीसी और एक अन्य), 2 अतिपिछड़ा, 2 अनुसूचित जाति, 1 कुशवाहा, 1 भूमिहार, 1 राजपूत और एक वैश्य आरजेडी कोटे से नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल हुए हैं।

2014 में आए हैं, वो 2024 में आएंगे क्या?

नीतीश कुमार ने शपथग्रहण के बाद ही 2024 की ओर संकेत कर दिए थे. उन्होंने कहा था कि जो 2014 में आए हैं, वो 2024 में आएंगे क्या? जेडीयू ने भी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण बैठने की पूरी कोशिश की है. इसके लिए 2 कुर्मी, 1 यादव, 1 मुस्लिम, 2 अतिपिछड़ा, 2 अनुसूचित जाति, 1 कुशवाहा, 1 भूमिहार, 1 ब्राह्मण और एक राजपूत को कैबिनेट में जगह दी है।

कांग्रेस कोटे से एक मुस्लिम और एक अनुसूचित जाति का विधायक मंत्री बना है. जीतन राम मांझी की पार्टी हम से एक अनुसूचित जाति का नेता महागठबंधन सरकार में मंत्री बना है। वहीं एक निर्दलीय राजपूत भी नीतीश कैबिनेट में नजर आएगा।

नीतीश कैबिनेट में अब होंगे ये 31 मंत्री: Bihar Cabinet Expansion

बिहार सरकार के नये कैबिनेट का विस्तार-

• ललित यादव को PHED
•संतोष कुमार सुमन को SC-ST विभाग
•संजय झा को जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क
•शीला कुमारी को परिवहन विभाग
•समीर कुमार महासेठ को उद्योग विभाग
•प्रो. चन्द्रशेखर को शिक्षा विभाग
•विजय चौधरी को संसदीय कार्य
•बिजेंद्र यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास
•आलोक कुमार मेहता को राजस्व एवं भूमि सुधार
•आफाक आलम को पशु एवं मत्स्य संसाधान
•अशोक चौधरी को भवन निर्माण
• श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास
•सुरेन्द्र यादव को सहकारिता विभाग
•डॉ. रामानंद यादव को खान एवं भूतत्व
•लेसी सिंह को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
•मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग
•कुमार सर्वजीत को पर्यटन विभाग
•तेज प्रताप को वन पर्यावरण विभाग
•तेजस्वी को स्वास्थ्य, पथ निर्माण
•तेजस्वी को नगर विकास, ग्रामीण कार्य
•विजय चौधरी को वित्त, वाणिज्य कर
•सुमित सिंह को विज्ञान एवं प्रावैधिकी
•सुनिल कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन
•अनिता देवी को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण
•जितेन्द्र कुमार राय को कला संस्कृति एवं युवा
•जयंत राज को लघु जल संसाधन
खबर हर पल

बिहार समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट की पूरी जानकारी ऐसे करें डाउनलोड

Bank Strike Postponed

Bank Strike Postponed: 28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU बैठक में बनी सहमति; ग्राहकों को बड़ी राहत