बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021-23 सत्र शुरू होने में होगी देरी, जाने क्या है कारण

On: September 1, 2021 5:09 AM
Follow Us:
---Advertisement---

इंटरमीडिएट का 2021-23 सत्र शुरू होने में अभी और समय लगेगा। इस बार इंटर में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने में दो महीने से अधिक समय लग सकता है। ऐसे में अक्टूबर से पहले सत्र शुरू हो पाने की उम्मीद कम है।

बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक की परीक्षा फरवरी में ली गयी। रिजल्ट पांच अप्रैल को जारी कर दिया गया, लेकिन सीबीएसई और आईसीएसई के रिजल्ट जारी होने में देरी होने के कारण इंटर दाखिला के लिए आवेदन जून में शुरू हुआ। आवेदन लेने के बाद बोर्ड ने दाखिला के लिए प्रथम चयन सूची अगस्त में जारी की है।

दूसरी और तीसरी चयन सूची जारी की जाएगी

अभी प्रथम चयन सूची के आधार पर चार सितंबर तक नामांकन लिया जाएगा। बोर्ड की मानें तो प्रथम चयन सूची के बाद दूसरी और तीसरी चयन सूची जारी की जाएगी। इसमें अक्टूबर निकल जाएगा।

2020 में बोर्ड ने अगस्त तक इंटर नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर दी थी

पिछले साल वर्ष 2020 में बोर्ड ने अगस्त तक इंटर नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर दी थी। अगस्त के अंतिम सप्ताह में सत्र शुरू कर दिया गया था। ऑनलाइन कक्षाएं सितंबर में शुरू हो गयी थीं, लेकिन इस बार सीबीएसई और आईसीएसई का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया है। इस कारण नामांकन के लिए आवेदन 10 अगस्त तक लिए गए हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now