बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Board Inter Spot Admission : इंटर सत्र 2021-23 में स्पॉट नामांकन का आखरी मौका , 18 से 27 दिसंबर तक ले सकते नामांकन

On: December 18, 2021 12:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Bihar Board Inter Spot Admission: इंटरमीडिएट 2021-23 सत्र में नामांकन को इच्छुक छात्र को एक बार और मौका मिलेगा। बिहार बोर्ड ने 18 से 27 दिसंबर तक इंटर में स्पॉट नामांकन के लिए तिथि जारी की है।

बिहार बोर्ड : इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 के तीन लाख छात्रों की परीक्षा पर संकट, यहाँ जाने पूरा मामला

स्कूल और कॉलेजों को नामांकन के लिए रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा

ज्ञात हो कि स्पॉट नामांकन 17 से 22 अक्टूबर तक हुआ था। लेकिन अब भी कई स्कूल और कॉलेजों में विषयवार सीटें रिक्त हैं। बोर्ड ने सभी स्कूल और कॉलेजों को नामांकन के लिए रिक्त सीटों की जानकारी प्रदर्शित करने को कहा है। इसके साथ ही जो छात्र नामांकन लेंगे, उनकी सूचना 28 दिसंबर तक अपडेट करने का निर्देश भी दिया है।

18 से 27 दिसंबर तक नामांकन ले सकते

Bihar Board Inter Spot Admission: यह मौका सीबीएसई और आईसीएसई से दसवीं पास छात्रों के लिए भी। जो छात्र ओएफएसएस के माध्यम से प्रथम, द्वितीय चयन सूची में चयनित होने के बाद भी नामांकन नहीं ले पाये थे, स्पॉट नामांकन के तहत जिन विद्यार्थियों का नामांकन विद्यालय द्वारा समय पर अपडेट नहीं करने के कारण नहीं हो पाया था, ऐसे छात्र जिनका पूर्व में लिया गया नामांकन रद्द हो गया था, वे भी 18 से 27 दिसंबर तक नामांकन ले सकते हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now