Bihar Board Result 2023: 24 फरवरी से इंटर और 1 मार्च से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच, यहां जानें कब जारी होगा रिजल्ट

BSEB 12TH EXAM 2023
BSEB 12TH EXAM DATE

Bihar Board 10th, 12th Result 2023: बिहार बोर्ड ने मार्च महीने में रिजल्ट जारी करने की दिशा में एक्शन शुरू कर दिया है। मैट्रिक-इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी समाप्त करने के लिए दो पालियों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

24 फरवरी से इंटर और 1 मार्च से शुरू होगी मैट्रिक परीक्षा की कॉपियों की जांच

24 फरवरी से इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं और पुस्तिकाएं और 1 मार्च से मैट्रिक की कॉपियां जांची जाएंगी। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से निर्देश जारी किया गया है। इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा। वहीं मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 1 मार्च से 12 मार्च तक होगा।

मुजफ्फरपुर जिले में मैट्रिक के लिए 6 और इंटर के लिए बनाए गए हैं पांच मूल्यांकन केंद्र

जिले में मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए 6 केंद्र तो इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 5 केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने कहा है कि इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 फरवरी से 5 मार्च तक होगा। वहीं मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 1 मार्च से 12 मार्च तक होगा।

हर मूल्यांकन केंद्र पर 100-250 के बीच में परीक्षक

बोर्ड ने कहा है कि हर मूल्यांकन केंद्र पर 100-250 के बीच में परीक्षक होने चाहिए। वहीं केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी होगी।

केंद्र के बाहर बरामदे और कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों के लिए एक नियंत्रण कक्ष होगा। एक मूल्यांकन केंद्र पर न्यूनतम 7 कंप्यूटर होंगे। 6 कंप्यूटर से अंकों की एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें Bihar Board 12th Exam Update: इंटर परीक्षा के 8वे दिन 6 परीक्षार्थी निष्कासित, 4 फर्जी पकड़े गये, यहां जाने डिटेल्स

पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश

बोर्ड ने निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों की संख्या व नाम की सूची भेजी है। केन्द्र पर दंडाधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का आदेश दिया गया है।

सभी मूल्यांकन केंद्र पर लगेंगे CCTV कैमरे

DM और DEO मूल्यांकन केंद्र पर लगे CCTV कैमरे के प्रसारण का अधिकार अपने पास रखेंगे। इसके लिए एक Control Room बनाया जाएगा। जिले के सभी मूल्यांकन केंद्र का नियंत्रण यही से होगा।

इंटर रिजल्ट 2023 मार्च माह में जारी होने की संभावना

इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2023 और बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 मार्च माह में जारी होने की संभावना है।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे  बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ  प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार बोर्ड की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here