Bihar Board 12th Scholarship 2023: इंटर 2023 में उत्तीर्ण 2.87 लाख छात्राओं की प्रोत्साहन राशि जारी, यहां से करे चेक

Bihar Board 12th Scholarship 2023: बिहार बोर्ड से इस साल इंटर पास दो लाख 87 हजार 598 छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर दिया है। अभी दो लाख 45 हजार से अधिक छात्राओं को इस राशि का इंतजार है।

बिहार बोर्ड यानी BSEB और बिहार यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की तमाम खबरों को जानने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟



शिक्षा विभाग इन सभी छात्राओं को राशि देने के लिए प्रयासरत है। मालूम हो कि इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सभी अविवाहित लड़कियों को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 25,000 की राशि दी जाती है।

25 हजार रुपए देने का लक्ष्य

आपको बता दें कि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल उत्तीर्ण 5 लाख 33 हजार से अधिक अविविहित लड़कियों को 25-25 हजार रुपए देने का लक्ष्य है। इसको लेकर अभी तक 4 लाख 30 हजार लड़कियों का Registration कर लिया गया हैं।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

719 करोड़ का भुगतान इन लड़कियों के बैंक खाते में किया गया

जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के स्तर पर 24 हजार से अधिक मामले लंबित हैं। अभी तक 719 करोड़ का भुगतान इन लड़कियों के Bank Account में किया गया है।

आगे की राशि के लिए विभाग प्रयासरत है। उम्मीद जतायी जा रही है कि कुछ ही दिनों में राशि का प्रबंध कर लिया जाएगा।

वर्ष 2022 में इंटर पास लड़कियों को 1098 करोड़ का भुगतान कर दिया गया

पिछले वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 5 लाख 20 हजार 987 लड़कियों को यह राशि दी जानी थी। इनमें 04 लाख 40 हजार लड़कियों के खाते में कुल 1098 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।

81 हजार से अधिक लड़कियों का भुगतान बकाया है, जिसे पूरा करने की कार्रवाई विभाग कर रहा है। विभागीय पदाधिकारी बताते हैं कि प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट जिलों से ली जा रही है ताकि इसमें तेजी आए।

स्नातक उत्तीर्ण को मिलते हैं 50 हजार

स्नातक उत्तीर्ण सभी छात्राओं को राज्य सरकार 50 हजार की प्रोत्साहन राशि देती है। यह राशि एक अप्रैल, 2021 के बाद उत्तीर्ण छात्राओं को मिलती है। इसके पहले स्नातक उत्तीर्ण को 25 हजार दिये जाते थे। स्नातक उत्तीर्ण दो लाख 70 हजार छात्राओं को 50-50 हजार दिये जाने हैं।

इनमें एक लाख 37 हजार को 685 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। एक अप्रैल 2021 से पूर्व स्नातक उत्तीर्ण 5600 छात्राओं को राशि शीघ्र जारी करने की उम्मीद है, जो विभिन्न कारणों से बकाया था।

Bihar Board 12th Scholarship 2023 Status Check 2023: Link- 1 || Link- 2

Bihar Board Scholarship Official Website: Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟