बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Board 12th Exam : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के दौरान रोल नंबर के अनुसार मिलेगी उत्तर पुस्तिका और OMR शीट

On: January 21, 2022 4:37 AM
Follow Us:
BSEB
---Advertisement---

Bihar Board 12th Exam : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका और OMR सीट के अनुसार ही परीक्षार्थी बैठायें जायेंगे। परीक्षार्थी के रोल नंबर के अनुसार ही कक्षा में उत्तर पुस्तिका और OMR सीट दी जाएंगी। इन तीनों का मिलान हर परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक करेंगे। इसको लेकर बिहार बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड द्वारा सभी जिला शिक्षा कार्यालयों को इसकी जानकारी भी भेजी जा रही है। बोर्ड की मानें तो हर परीक्षार्थी के विवरण वाली उत्तर पुस्तिका, ओएमआर उत्तर पत्रक, उपस्थिति पत्रक भेजा जा रहा है। यह सारा कुछ छात्र के रोल नंबर के अनुसार है। संबंधित जिला शिक्षा कार्यालय उसी तरह परीक्षा केंद्र पर सीट अलॉट कराएगा।

उत्तर पुस्तिका पर पहले से छपा रहेगा नाम, रोल नंबर

उत्तर पुस्तिका पर नाम, रोल नंबर, रोल कोड पहले से छपा रहेगा। इससे गलती होने की आशंका नहीं रहेगी। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पत्रक पर भी परीक्षा की पूरी जानकारी प्रिंट रहेगी। ज्ञात हो कि पहले इसे छात्रों द्वारा भरा जाता था। इससे कई बार छात्र गलती कर देते थे और उनका रिजल्ट पेंडिंग हो जाता था।

जिलेवार भेजी जा रही उत्तर पुस्तिका

बोर्ड द्वारा उत्तरपुस्तिका, ओएमआर, उपस्थिति पत्रक आदि प्रखंडवार जिला को भेजा जा रहा है। कोशी, भागलपुर, मुंगेर और पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत जिलों कों 19 जनवरी को सब भेज दिया गया है। वहीं सारण, दरभंगा और तिरहुत प्रमंडल को 20 जनवरी को उत्तर पुस्तिका भेजी गई। पटना और मगध प्रमंडल के जिलों में 21 जनवरी को परीक्षा सामग्री भेजी जायेगी।

BSEB 12th Exam Centre List 2022 : बोर्ड ने जारी किया इंटर परीक्षा 2022 के परीक्षा केंद्रों की सूची, यहाँ से डाउनलोड करें PDF

कक्षावार रोल नंबर होगा बेंच पर अंकित

कोरोना काल में परीक्षा केंद्र और परीक्षा हॉल में भीड़ ना हो, इसके लिए कक्षावार रोल नंबर हर बेंच पर अंकित किया जायेगा। केंद्राधीक्षक द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि दो बेंच के बीच में दो फीट की दूरी अवश्य हो।

इंटर की प्रायोगिक परीक्षा समाप्त

वहीं इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी को समाप्त हो गई। बोर्ड की मानें तो 25 जनवरी तक सभी स्कूलों द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में प्रायोगिक परीक्षा के अंक भेज दिये जाएंगे। इसके बाद संबंधित डीईओ द्वारा बोर्ड के पास अंकों की हार्ड कॉपी भेजी जायेगी।

BSEB 12th Model Paper : बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर सत्र 2022 के लिए मॉडल सेट पेपर, छात्र यहाँ से करें डाउनलोड

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now