Bihar Assembly Election 2025 Dates LIVE Updates: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बार राज्य में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वहीं, 14 नवंबर को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण कार्य पूरा हो चुका है, और नामांकन से 10 दिन पहले तक छूटे हुए नाम जोड़े जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस बार 14 लाख नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। आयोग ने हाल के दिनों में सभी राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के साथ व्यापक बैठकें की हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि एसआईआर (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को सौंप दी गई है, और नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी सूची को अंतिम माना जाएगा।
बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On What’s App Channel – Click Here
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: Bihar Assembly Election 2025 Dates
महागठबंधन और एनडीए दोनों ही गठबंधनों में अभी तक सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. एनडीए (NDA) की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं।
वहीं महागठबंधन (Grand Alliance) में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के साथ-साथ मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), वामपंथी दल, और पशुपति पारस की लोक जनशक्ति पार्टी भी शामिल हैं।

यह ख़बर अभी ताज़ा है और आप इसे सबसे पहले zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे अधिक जानकारी मिलेगी, हम इसे अपडेट कर रहें हैं। आप हमारे साथ जुड़े रहें और पाएं हर सच्ची ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।
बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता- CEC
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं. इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं. 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता और 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं.
इसके अलावा 14 हजार शतायु मतदाता यानी 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक भी मतदान के पात्र हैं. आंकड़ों के अनुसार 1.63 लाख सर्विस वोटर्स, 1.63 करोड़ युवा मतदाता (20-29 वर्ष) और करीब 14.01 लाख प्रथम बार वोट देने वाले (18-19 वर्ष) मतदाता शामिल हैं. ये सभी आंकड़े 30 सितंबर 2025 तक के हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का विस्तृत कार्यक्रम:
| चुनाव इवेंट्स | पहला चरण (121 विधानसभा क्षेत्र) | दूसरा चरण (122 विधानसभा क्षेत्र) |
|---|---|---|
| गजट अधिसूचना जारी करने की तिथि | 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) |
| नामांकन की जांच की तिथि | 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) | 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) |
| नाम वापसी की अंतिम तिथि | 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) | 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार) |
| मतदान की तिथि | 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) | 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) |
| मतगणना की तिथि | 14 नवंबर 2025 (शुक्रवार) | — |
| जिस तारीख से पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा | 16 नवंबर 2025 (रविवार) | — |
📅 मुख्य बिंदु:
- बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे।
- पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा।
- परिणाम 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे।
- चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर 2025 तक पूरी कर ली जाएगी।
उपरोक्त सभी बिंदुओं की सहायता से हमने आपको पूरी नई अपडेट के बारे में बताया है ताकि आप इससे पूरा लाभ उठा सकें। आखिरकार, आर्टिकल के अंत में, हम आशा करते हैं कि यह आर्टिकल आप सभी को पसंद आया होगा, और आप इसे लाइक, शेयर और कमेंट करेंगे।
बिहार में सभी प्रमुख सरकारी नौकरियों और योजनाओं की नवीनतम अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें!
Join WhatsApp – Click Here
Join Telegram Group – Click here
Facebook Group – Click Here
Follow On Google News – Click on Star 🌟












