बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार कृषि विश्वविद्यालय : नयी शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई बीच में छोड़ने पर भी मिलेगी डिग्री

On: July 3, 2021 1:58 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर में नयी शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई 15 अगस्त तक लागू कर दी जाएगी। इसको लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। नए कुलपति के निर्देश पर विवि अंतर्गत कॉलेजों में कृषि आधारित कोर्स पर चर्चा जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। 16 जुलाई तक कॉलेज बीएयू को अपनी रिपोर्ट देगा। फिर बोर्ड ऑफ स्टडीज में यूजी और पीजी में कृषि आधारित कोर्स को पारित कराया जाएगा। Bihar Agricultural University

कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि अगस्त में एकेडमिक काउंसिल की बैठक कराकर 15 अगस्त तक इसे लागू करने की योजना है।
इसके साथ ही बीएयू आने वाले दिनों में बहु विषयक होंगे तथा उद्यमित्ता विकास हेतु छात्रों को खास तकनीकों के साथ हुनरमंद बनाया जाएगा। एक बार प्रवेश पर असामान्य परिस्थिति में पढ़ाई छोड़ने पर प्रमाण पत्र, डिप्लोमा, डिग्री आदि समयानुसार प्रदान की जाएगी। यानि छात्रों द्वारा पहले से पढ़ा गया कोर्स अब व्यर्थ नहीं जाएगा। Bihar Agricultural University

पढ़ाई के साथ-साथ आचरण पर भी ध्यान :
पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के आचरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। नयी शिक्षा नीति में आचरण विज्ञान के समावेश की बात कही। इसकी कमी पुरानी शिक्षा में हमेशा से महसूस की जाती रही है। विशेषज्ञों की मानें तो बीएयू इन्हीं बिंदुओं पर अपना कोर्स डिजाइन करेगा जो छात्रों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

इसी विषय पर गुरुवार को बीएयू के कुलपति की अध्यक्षता में एक ब्रेन स्टोर्मिंग सेशन (बैठक) आयोजित की गयी थी। इसमें विवि के पूर्व कुलपति डॉ. अजय कुमार सिंह, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (कांके, रांची) के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह उपस्थित थे। साथ ही साथ आईसीएआर-नार्म, हैदराबाद के संयुक्त निदेशक डॉ. जी वेंकटेश्वरल्लू एवं डॉ. बिरेन्द्र कुमार (विश्वविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता – परास्नातक) ने भी नयी शिक्षा नीति पर अपने विचार रखे।

Bihar Agricultural University Bhagalpur 12
Bihar Agricultural University

कॉलेजों का फीडबैक होगा महत्वपूर्ण:
बैठक में मुख्य अतिथि व पूर्व कुलपति डा. अजय कुमार सिंह ने नयी शिक्षा नीति को त्वरित ढंग से लागू करने के लिए विस्तृत चर्चा की तथा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के प्राचार्य को सलाह दी कि वे अपने कॉलेज स्तर पर बैठक कर 16 जुलाई तक एक संक्षिप्त रिपोर्ट विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। साथ ही महीने के अंत तक एक बैठक कर इस नयी शिक्षा नीति पर पुनः विचार कर इसे लागू करने हेतु आगे की कार्यवाही होगी। कुलपति डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी वैज्ञानिक, कर्मचारी, विद्यार्थी मिलकर जब पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे तो बिहार कृषि विश्वविद्यालय में भारत सरकार द्वारा बनायी गयी नयी शिक्षा नीति लागू हो सकेगा।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य