बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-1 के आवेदन में विद्यार्थियों द्वारा बड़ी चूक, 28 हजार विद्यार्थी पुरुष न महिला, यहां जाने क्या है पूरा मामला

On: September 6, 2022 6:14 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU PART 1 Admission 2022: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट-1 के आवेदन में बड़ी चूक से लगभग 28 हजार विद्यार्थियों का जेंडर बदल गया है। यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर ये विद्यार्थी न पुरुष हैं और न महिला। इनके जेंडर में अदर्स (अन्य) भरा गया है, जो ट्रांसजेंडर के संवर्ग में माना जाता है।

साइबर कैफे से भरे गये फॉर्मों में ऐसी समस्या ज्यादा आयी है। स्नातक आवेदन फॉर्म में जेंडर कॉलम में मेल या फीमेल की जगह अदर्स भर दिया गया। इसका खुलासा तब हुआ, जब इन छात्रों के आवेदन फॉर्म कॉलेजों में नामांकन के लिए भेजे गये। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के जेंडर बदलने से कॉलेज और विश्वविद्यालय भी सकते में है।

आवेदन में लिंग के स्थान पर महिला/पुरुष की बजाय भरा अन्य

बिहार यूनिवर्सिटी के यूएमआईएस को-आर्डिनेटर प्रो. टीके डे का कहना है कि आवेदन फॉर्म भरते समय यह गलती हुई है। विद्यार्थी आकर शिकायत कर रहे हैं कि साइबर कैफे वालों ने हमारे फॉर्म में गलती कर दी और जेंडर के आगे अदर्स भर दिया।

28 हजार विद्यार्थी अदर्स में हो गये

बिहार यूनिवर्सिटी में पहली मेरिटलिस्ट के लिए 90 हजार आवेदन थे, इनमें 36010 छात्राएं और 25873 छात्र बताये गये। बाकी लगभग 28 हजार विद्यार्थी अदर्स में हो गये।

BRABU: 16 सिंतबर से शुरू होगी स्नातक और पीजी की कक्षाएं, 75% हाजिरी अनिवार्य, जाने डिटेल

नामांकन लेने वाले कॉलेज हो रहे परेशान

नामांकन के समय छात्रों के जेंडर बदलने का मामला सामने आने के बाद नामांकन लेने वाले कॉलेज परेशान हो रहे हैं। कॉलेज के पास पहुंचे आवेदन में सरोज कुमार के आगे अदर्स लिखा है, जबकि वह लड़का है।

आगे भी इस गलती से उन्हें परेशानी न हो

एडमिशन ले रहे कॉलेजों ने बताया कि एडमिशन के समय यह गलती सामने आने से नामांकन लेने में भी परेशानी हो रही है। उधर, छात्र चिंता में हैं कि कहीं आगे भी इस गलती से उन्हें परेशानी न हो।

छात्रों की जाति बदलने का मामला आ चुका है सामने

बिहार यूनिवर्सिटी में पार्ट वन एडमिशन में इससे पहले 100 से अधिक छात्रों की जाति बदलने का मामला सामने आ चुका है। सामान्य वर्ग के छात्रों के नाम मेरिट लिस्ट में आरक्षित वर्ग में आने के बाद ऐसे छात्रों का दाखिला रोक दिया गया है।

बिहार यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों से अब दोबारा फॉर्म भरने को कह रहा है। यूएमआईएस कार्यालय में रोज ऐसे छात्र पहुंच रहे हैं। यहां भी साइबर कैफे वालों ने ही उनकी कोटि बदल दी।

BRABU TDC PART 1 EXAM: एक हफ्ते में जारी होगी स्नातक सत्र 2021-24 के पार्ट-1 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, यहां जाने परीक्षा नियंत्रक ने क्या कहा

दिया जायेगा आवेदन में सुधार का मौका

प्रो. टीके डे ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं के आवेदन में जेंडर की गलती हुई है, उसे सुधार का मौका दिया जायेगा। इसके लिए पोर्टल खोलकर एडिट का अवसर दिया जायेगा। दो दिन बाद एडिट के लिए पोर्टल खोल दिया जायेगा।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य