बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRA Bihar University: बिहार यूनिवर्सिटी के स्नातक पैटर्न में बड़ा बदलाव, इसी सत्र से लागू होगा च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम

On: March 7, 2023 5:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRA Bihar University: बिहार यूनिवर्सिटी BRABU के स्नातक सत्र 2023-26 से सीबीसीएस (CBCS), यानी च्वॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू हो जायेगा।

इसके लिए सभी विषयों के सिलेबस को सेमेस्टर के अनुसार तैयार किया जायेगा। इसी सत्र से ये प्रक्रिया शुरू होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

तीन साल का कोर्स छह सेमेस्टर में पूरा

तीन साल का कोर्स छह सेमेस्टर में पूरा होगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पिछले दिनों पत्र भेजकर CBCS लागू करने के लिए तैयारी पूरी कर लेने को कहा गया है।

हालांकि बिहार यूनिवर्सिटी (Bihar University BRABU) में आंदोलन के कारण लगातार नौ दिनों से कामकाज ठप है। अब नौ मार्च तक होली की छुट्टी है। उसके बाद ही कोई प्रक्रिया शुरू होगी।

ये भी पढ़ें Bihar Board Inter Result 2023 Date : होली के बाद इस दिन आएगा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का रिजल्ट, जाने कैसे होगा रिजल्ट चेक

डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा

ऐसे में 10 मार्च को विश्वविद्यालय खुलने के बाद सिलेबस तैयार करने सहित अन्य प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। डीएसडब्ल्यू प्रो अभय कुमार सिंह ने कहा कि अगले सत्र से स्नातक में भी सीबीसीएस लागू हो जायेगा।

पिछले दिनों पत्र मिलने के बाद से लगातार यूनिवर्सिटी बंद रहा, जिसके कारण अब तक कोई तैयारी नहीं हो सकी है। छुट्टी के बाद तेजी से काम पूरा किया जायेगा।

एक जुलाई से शुरू होगा नया सत्र

उच्च शिक्षा विभाग और राजभवन ने एक जुलाई से नया सत्र शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके लिए आवेदन व नामांकन सहित सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर लेनी है।

सभी यूनिवर्सिटी को 31 मई तक हर हाल में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेने और एक से 30 जून तक नामांकन करा लेने को कहा गया है।

विद्यार्थियों को अब साल में देनी होगी दो बार परीक्षा

स्नातक में अगले सत्र से दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को
साल में दो बार परीक्षा देनी होगी। अब तक तीन वर्षीय स्नातक कोर्स के लिए तीन परीक्षा होती थी, यानि साल में एक बार. वहीं नया सिस्टम लागू होने के बाद साल में दो बार परीक्षा होगी।

तीन साल का कोर्स छह सेमेस्टर में बांटा जायेगा। छह महीने में एक सेमेस्टर की पढ़ाई के साथ ही परीक्षा लेकर रिजल्ट भी देना होगा, हालांकि इससे यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग पर भी अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा.

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन कीजिए

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now