बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU BElEd Degree Course: बिहार में पहली बार बिहार यूनिवर्सिटी में शुरू होगा B.El.Ed. डिग्री कोर्स की पढ़ाई, उच्चतर शिक्षा परिषद ने दी हरी झंडी

On: December 27, 2022 7:30 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU BElEd Degree C : बिहार में बीएलएड (Bachelor of Elementary Education) डिग्री की शुरूआत होने जा रहा है। इस डिग्री के जरिये कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक नियोजन में बहाली की जा सकेगी। यह डिग्री पूरे देश में मान्य होगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

बिहार यूनिवर्सिटी में इस डिग्री की शुरुआत

बिहार में इस डिग्री की शुरुआत Bihar University से किया जा रहा है। उसके प्रस्ताव को बिहार उच्चतर शिक्षा परिषद ने हरी झंडी दे दी है। अंतिम मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव राजभवन भेजा गया है।

बिहार में पहली बार होगी इसकी शुरुआत

अभी तक बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी में इस डिग्री की पढ़ाई नहीं हो रही है। पूरे पूर्वी भारत के यूनिवर्सिटी में केवल पश्चिमी बंगाल के एक कॉलेज में इस कोर्स की अभी पढ़ाई होती है। बिहार यूनिवर्सिटी में इसकी पढ़ाई अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाने की उम्मीद है।

अंतिम मंजूरी के लिए राजभवन भेजा गया यह प्रस्ताव

दरअसल केवल राजभवन को इसको मंजूरी देना रह गया है. यह पाठ्यक्रम पूरी तरह UGC Guidelines के तहत होगा. यह कोर्स 4 वर्षीय होगा। बिहार यूनिवर्सिटी के तहत इसका सबसे पहली संबद्धता मुजफ्फरपुर के चांदपुर स्थित दुलारी इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन को मिलने जा रही है।

ये भी पढ़ें BRABU TDC Part 3 Admit Card : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- 3 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां जाने कब और कहां से मिलेगा एडमिट कार्ड

डीएलएड से इस तरह भिन्न होगी यह डिग्री

बीएलएड में 3 वर्षीय स्नातक कोर्स करने के साथ-साथ एक साल का शिक्षण भी पढ़ाया जाता है। इस तरह इस 4 वर्षीय कोर्स में पारंपरिक स्नातक डिग्री के साथ शिक्षण की भी डिग्री मिल जाती है। वहीं D.El.Ed., इंटर के बाद दो साल का डिप्लोमा कोर्स है। उसमें विद्यार्थी को 3 साल का स्नातक अलग से करना होता है।

बीएलएड क्षेत्र में संभावनाएं

बीएलएड डिग्रीधारी सरकारी और निजी क्षेत्र में एक शिक्षक के रूप में अपना कैरियर शुरू कर सकते हैं। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक होने के अलावा, शिक्षा सलाहकार, शैक्षणिक समन्वयक बनने के भी अवसर मिल सकते हैं।

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now