Bank Strike in December : बड़ी खबर ! जल्दी निपटा लें बैंक से जुड़े जरुरी काम, 13 दिनों के लिए होगी बैंक हड़ताल

Bank Strike in December : अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं, तो उन्हें समय से निपटा लें। नहीं तो अगले महीने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 में महीने बैंक कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike) पर जाने वाले हैं।

जिसके कारण देश भर में बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। इसको लेकर अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) ने 4 दिसंबर से शुरू होने वाली बैंक हड़ताल सीरिज का ऐलान कर दिया है। ये सीरिज में चलने वाली हड़ताल 20 जनवरी तक रहने वाली है। इन हड़तालों से देश भर के कई बैंकों पर असर पड़ने की आशंका है, जिसमें सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल है।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

एसोसिएशन के नोटिफिकेशन के मुताबिक दिसंबर में 6 दिन हड़ताल के तय किये गए हैं। यहां आपको दिसंबर और जनवरी की हड़ताल की डेट्स और बैंकों के नाम बता रहे हैं जिनके कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे।

दिसंबर में इन तारीखों पर ये बैंक बंद रहेंगे (Bank Strike) :

4 दिसंबर को हड़ताल का असर पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और पंजाब एंड सिंध बैंक पर पड़ेगा। इस शेड्यूल के बाद 5 दिसंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा और बैंक ऑफ इंडिया पर असर पड़ेगा।

6 दिसंबर को केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में हड़ताल होगी। 7 दिसंबर को इंडियन बैंक और यूको बैंक पर असर पड़ेगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र 8 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे। इसके अलावा 11 दिसंबर को प्राइवेट सेक्टर बैंक के कर्मचारी देशभर में होने वाली हड़ताल में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

दिसंबर में भारत भर में कुछ महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाएंगे जैसे क्रिसमस, नए साल की पूर्व संध्या, सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व, गोवा मुक्ति दिवस और भी बहुत कुछ! इस महीने में राष्ट्रीय और क्षेत्र विशेष में कुल 18 बैंक छुट्टियां होंगी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर

ये भी पढ़ें: Bihar Librarians Recruitment 2023 : बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन की बड़ी बहाली…

यहां देंखे दिसंबर में बैंक छुट्टियों की पूरी सूची :

  • 1 दिसंबर – राज्य उद्घाटन दिवस (कोहिमा)
  • 4 दिसंबर – सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व
  • 12 दिसंबर – पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा
  • 13 दिसंबर – लोसूंग/नामसूंग (गंगटोक)
  • 14 दिसंबर – लोसूंग/नामसूंग (गंगटोक)
  • 18 दिसंबर – की पुण्य तिथि यू सोसो थाम
  • 19 दिसंबर – गोवा मुक्ति दिवस
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस
  • 26 दिसंबर – क्रिसमस उत्सव
  • 27 दिसंबर – क्रिसमस
  • 30 दिसंबर – यू कियांग नांगबाह

सप्ताहांत छुट्टी :

इस सूची के अलावा, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी के तहत, बैंक कुछ दिनों में भी बंद रहेंगे। सप्ताहांत के दिनों का. इनका उल्लेख नीचे दिया गया है:

  • 3 दिसंबर – रविवार
  • 9 दिसंबर – दूसरा शनिवार
  • 10 दिसंबर – रविवार
  • 17 दिसंबर – रविवार
  • 23 दिसंबर – चौथा शनिवार
  • 24 दिसंबर – रविवार
  • 31 दिसंबर – रविवार (नए साल की पूर्व संध्या)

जनवरी में ये बैंक रहेंगे बंद :

2 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 3 जनवरी को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन और दीव में बैंकों की हड़ताल रहेगी। 4 जनवरी को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी।

5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे। 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में सभी बैंकों की हड़ताल होगी। आखिर में 19 और 20 जनवरी को देशभर के सभी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike) पर रहेंगे।

कर्मचारियों की मांगों में सभी बैंकों में ‘अवार्ड स्टाफ’ की जरूरी भर्ती और बैंकिंग सेक्टर में स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करना शामिल है। AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने इस बात पर जोर दिया है कि कुछ बैंकों ने नौकरियों की आउटसोर्सिंग से न केवल ग्राहकों की पर्सनल जानकारी और पैसे को खतरा रहता है।

ये भी पढ़ें: BSSC Inter Level Vacancy 2023 : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने द्वितीय इंटर स्तरीय भर्ती एग्जाम डेट, यहां पढ़ें बड़ी अपडेट…

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार की सभी बड़ी सरकारी नौकरी और योजना की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम और WhatsApp Group ज्वाइन करें!

Join WhatsApp – Click Here

Join Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟