बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में 5 की जगह 4 यूनिट से ही पूछे गए सवाल, परीक्षा रद्द करने की मांग, यहां जानिए पूरी डिटेल्स

On: September 1, 2022 6:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU B.Ed. 2nd Year Exam 2022 : बिहार यूनिवर्सिटी (Bihar University- BRABU) में B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में बुधवार को पांच की बजाए चार यूनिट से ही सवाल पूछे गए।

परीक्षार्थी हो गए परेशानः

B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में एक यूनिट से कम सवाल पूछे जाने पर परीक्षार्थी परेशान हो गए। उन्होंने बताया कि B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में एक यूनिट से सवाल नहीं आने पर उन्हें पूरे अंक कैसे मिलेंगे। B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में कम सवाल आने पर कई परीक्षार्थियों ने केंद्राधीक्षक से सवाल भी किए।

छात्रों ने बताया:

छात्रों ने बताया कि B.Ed. में C 9 विषय की परीक्षा थी, इसमें पांच यूनिट की पढ़ाई होती है और सभी से बराबर
अंक के सवाल पूछे जाते हैं, लेकिन परीक्षा (BRABU B.Ed. 2nd Year Exam 2022 ) में ऐसा नहीं हुआ।

दिए जाएंगे पूरे अंक:

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि B.Ed. 2nd Year की परीक्षा में चार यूनिट से सवाल पूछे जाने पर छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, उन्हें पूरे अंक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया की क्वेश्चन Center की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है। छात्रों को कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।

BRABU TDC Part-2 Result 2021: 2 सितंबर से शुरू होगा स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट 2 की कॉपियों का मूल्यांकन, जाने कब तक आएगा रिजल्ट

संकेत मिश्रा ने बताया:

उधर, छात्र हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने बताया कि पांचवीं यूनिट से सवाल नहीं दिए गए और उत्तर पुस्तिका में भी इसके लिए पेज नहीं थे । उन्होंने परीक्षा को रद्द करने की मांग की।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now