बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में दोबारा शुरू हुआ ऑडिट, यहां जाने क्या है पूरा मामला

On: November 11, 2022 6:45 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में दोबारा ऑडिट शुरू हुआ है। ऑडिट करने के लिए गुरुवार को एजी (महालेखाकार) की ओर से तीन सदस्यीय टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और रजिस्ट्रार और प्रति कुलपति से मुलाकात की। टीम ने संबद्ध कॉलेज और बीएड कॉलेज संबंधित कई जानकारियां मांगी हैं।

सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को इस बारे में पत्र जारी किया गया

ऑडिट टीम की ओर से जानकारी मांगने के बाद रजिस्ट्रार ने सभी संबद्ध कॉलेज और बीएड कॉलेज से पांच वर्ष के खर्च का हिसाब देने को कहा है। सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को इस बारे में पत्र भी जारी किया गया है।

यह ख़बर यूनिवर्सिटी सूत्रों से बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

सभी अकाउंट बुक को अपडेट करके देने का निर्देश

रजिस्ट्रार ने कॉलेजों के प्राचार्यों को सभी अकाउंट बुक को अपडेट करके देने का भी निर्देश दिया है। विवि के प्रति कुलपति प्रो. रवींद्र कुमार ने बताया कि संबद्ध कॉलेज को जो राशि अनुदान के तौर पर दी जाती है उसकी ऑडिट करने के लिए टीम आई है।

ये भी पढ़ें BRABU Part 2 Result 2019-22 : बड़ी ख़बर! स्नातक सत्र 2019–22 के पार्ट-2 के रिजल्ट का इंतज़ार खत्म, जाने कब जारी किया जाएगा रिजल्ट

यूनिवर्सिटी में मई महीने में ही ऑडिट पूरी हुई थी

बिहार यूनिवर्सिटी में मई महीने में ही ऑडिट पूरी हुई थी। इसके बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट एजी को जमा की थी। लेकिन, ऑडिट में कई बिंदुओं पर यूनिवर्सिटी से दोबारा जवाब मांगा गया।

यूनिवर्सिटी के सूत्रों के अनुसार एजी ने 40 बिंदुओं पर यूनिवर्सिटी से दोबारा जवाब मांगा है। इन बिंदुओं की जांच करने ऑडिट टीम यूनिवर्सिटी आई है।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now