Army Agniveer Bharti Rally 2022 : 40000 अग्निवीरों की भर्ती के लिए 3 माह में होंगी 85 रैलियां, यहां जानें कब से शुरू होगी प्रक्रिया

Army Agniveer Bharti Rally 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को संसद में कहा कि थल सेना ने 40,000 पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसके लिए अगले तीन माह में देश के विभिन्न हिस्सों में 85 रैलियां आयोजित करने का प्रस्ताव है।

वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

तीनों सेनाओं में भर्ती से संबंधित एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और तीनों सेनाओं ने 20 जून और 22 जून को नामांकन प्रक्रिया अधिसूचित की है।

नौसेना में 3,000 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक

उन्होंने कहा कि वायुसेना के मामले में 3,000 पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया दिनांक 24 जून से 5 जुलाई तक चली थी वहीं नौसेना में 3,000 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया दिनांक 15 जुलाई से 30 जुलाई तक खुली है। 

देश के विभिन्न भागों में 85 रैलियों के आयोजन का प्रस्ताव

सिंह ने कहा कि थल सेना ने 40,000 पदों के लिए अपनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है और दिनांक 10 अगस्त से वह इसके लिए भर्ती रैलियों का आयोजन आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि थलसेना का अगले तीन माह में देश के विभिन्न भागों में 85 रैलियों के आयोजन का प्रस्ताव है।

RRB Group D Notice 2022 : रेलवे Group D अभ्यर्थियों को 31 जुलाई तक भरना होगा एक और फॉर्म, भर्ती परीक्षा से पहले अहम नोटिस जारी

यूपी व उत्तराखंड में कहां और कब होंगी भर्ती रैली

  • कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त, 2022 अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – चमौली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी
  • रानीखेत में 20 से 31 अगस्त के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर।
  • फतेहगढ़ में 19 अगस्त से 15 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – बरेली, बदायूं, संभल, पीलीभीत, शहाजहांपुर, लखीमपुर खीरी, फर्रूखाबाद, बलरामपुर, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती।
  • पिथौड़ागढ, चंपावत में 5 से 12 सितंबर अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – पिथौड़ागढ, चंपावत
  • मुजफ्फरनगर में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – अल्मोड़ा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, रामपुर, हापुड़, बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली
  • आगरा में 20 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हाथरस, कासगंज
  • कानपुर में 20 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – ओरैया, बाबंकी, कन्नौज, गोंडा, बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, महौबा, चित्रकूट
  • फैजाबाद में 16 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – अमेठी, अंबेडकर नगर, प्रयागराज, बस्ती, अयोध्या, कुशीनगर, कौशांबी, महाराजगंज, प्रतापगढ़, रायबरेली, सुल्तानपुर, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर
  • वाराणसी में 16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 के बीच अग्निवीर भर्ती रैली होगी। ये जिले होंगे कवर – जौनपुर, सोनभद्र, वाराणसी, गाजीपुर, सत रवि दास नगर, मिर्जापुर, चंदोली, आजमगढ़, गोरखपुर, मऊ, देवरिया, बलिया।
  • लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच भर्ती रैली कराई जाएगी। इसमें भागीदार होंगे – यूपी उत्तराखंड के सभी जिले – अग्निवीर (महिला एमपी)।

दिल्ली में कब होगी रैली 

राजीव गांधी स्टेडियम, बवाना में 7 से 27 सितंबर के बीच। 
ये जिले होंगे कवर – दिल्ली, गुड़गांव, फरीदबाद, मेवात, पलवल। 

Sarkari Naukri : BPSC, SSC MTS, UPSC समेत इस महीने होगी ये सरकारी परीक्षाएं, यहाँ देखें- पूरी लिस्ट

राजस्थान में आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली की तिथियां ( Army Agniveer Rally Dates Schedule in Rajasthan )

  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- झुंझनू रैली भर्ती का स्थान- बीकानेर रैली भर्ती का शेड्यूल- 13 अगस्त से 06 सितंबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ झुंझुनू, बीकानेर
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- अलवर रैली भर्ती का स्थान- अलवर  रैली भर्ती का शेड्यूल- 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- अलवर ,भरतपुर,धौलपुर
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जयपुर रैली भर्ती का स्थान- जयपुर रैली भर्ती का शेड्यूल- 29 सितम्बर से 14 अक्टूबर रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- जयपुर,सीकर
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- कोटा रैली भर्ती का स्थान- कोटा
  • रैली भर्ती का शेड्यूल- 1 नवंबर से 14 नवंबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- कोटा, अजमेर,बूंदी भीलवाड़ा, टोंक, दौसा,करौली,सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़,बारां, बांसवाड़ा, राजसमंद, पाली, डूंगरगढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, झालावाड़
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जोधपुर रैली भर्ती का स्थान- जोधपुर रैली भर्ती का शेड्यूल- 28 नवंबर से 12 दिसम्बर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- सिरोही, बाड़मेर,जैसलमेर, जोधपुर,नागौर, जालौर

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली का शेड्यूल ( Army Agniveer Rally Dates Schedule in MP Chattisgarh )

  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- महू रैली भर्ती का स्थान- धार रैली भर्ती का शेड्यूल- 1 से 10 सितंबर, 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- इंदौर, देवास, मंदसौर, धार, अलीराजपुर, उज्जैन, रतलाम, बड़वानी, बुरहानपुर, झाबुआ, नीमच, खरगौन, खंडवा, शाजापुर, अगर मालवा
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जबलपुर रैली भर्ती का स्थान- जबलपुर रीवा  रैली भर्ती का शेड्यूल- 15 से 25 सितंबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- रीवा, सतना, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, कटनी, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, उमरिया, सिंगरौली, पन्ना और दमोह।
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- ग्वालियर रैली भर्ती का स्थान- सागर/ ग्वालियर रैली भर्ती का शेड्यूल- 7 से 16 अक्टूबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़, छतरपुर, श्योपुर, अशोकनगर।
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- जबलपुर रैली भर्ती का स्थान- जबलपुर रैली भर्ती का शेड्यूल- 19 से 22 अक्टूबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- एमपी की महिलाओं के लिए। संबंधित जोन के सभी जिले
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- भोपाल रैली भर्ती का स्थान- विदिशा , सीहोर
  • रैली भर्ती का शेड्यूल- 27 अक्टूबर से 6 नवंबर 2022 रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- भोपाल, सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बेतूल, हौशंगाबाद, विदिशा, राजगढ़, हारदा, सागर
  • रैली भर्ती आयोजित करने वाले ARO का नाम- रायपुर रैली भर्ती का स्थान- जगदलपुर रैली भर्ती का शेड्यूल- 13 से 22 नवंबर रैली भर्ती में शामिल होने वाले जिले- छत्तीसगढ़ के सभी जिले।

परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

बिहार में 8067 पदों पर कार्यपालक सहायकों की बंपर भर्ती जल्द, पंचायती राज विभाग ने जारी किया आदेश,, यहाँ पढ़े लेटेस्ट अपडेट