BRABU UG Admission 2023: 4 वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन के लिए 20 मई से करें ऑनलाइन आवेदन, न्यू सिलेबस और परीक्षा कैलेंडर जारी

BRABU BIHAR UNIVERSITY MUZAFFARPUR

BRABU UG Admission 2023: बिहार यूनिवर्सिटी में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2023-27 कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया 20 मई, 2023 से शुरू होगी। इसकी जानकारी बिहार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को दी।

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप zeebihar.com पर पढ़ रहे हैं। जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे Update कर रहे हैं। आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ zeebihar.com पर।

30 जून, 2023 को एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 04 जुलाई, 2023 से नया सत्र शुरू होगा।

डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताय

बिहार यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताय कि राजभवन के निर्देश के बाद एडमिशन पोर्टल खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। 20 मई, 2023 से एडमिशन पोर्टल खुल जाएगा।

चार वर्षीय कोर्स के आधार पर एडमिशन पोर्टल तैयार किया जाएगा। गुरुवार से इस पर काम शुरू होगा। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक कॉलेज चुनने का मौका दिया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इसके बाद ऑनलाइन मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी।

4 जुलाई से पहले सेमेस्टर की कक्षाएं

डीएसडब्ल्यू ने बताया कि नर्देश के अनुसार, पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 04 जुलाई,2023 से चलेंगी। मिड सेमेस्टर टेस्ट 11 से 16 सितंबर, 2023 तक होंगी। पहले सेमेस्टर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का वितरण 20 नवंबर, 2023 जारी को होगा ।

21 नवम्बर, 2023 से 15 दिसंबर, 2023 तक थ्योरी की परीक्षाएं होंगी। 16 से 23 दिसंबर, 2023 तक प्रैक्टिकल होंगे। 10 जनवरी 2024 को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

2 जनवरी 2024 से दूसरे सेमेस्टर के लिए नामांकन

दूसरे सेमेस्टर के लिए नामांकन 02 से 07 जनवरी, 2023 तक होगा। सेकेंड सेमेस्टर की कक्षाएं 10 जनवरी 2024 से शुरू होंगी। इसका मिड सेमेस्टर टेस्ट 15 से 25 फरवरी तक होगा। 30 अप्रैल को कक्षाएं खत्म होंगी। थ्योरी परीक्षा 02 से 19 मई 2024 तक होगी। प्रैक्टिकल 20 से 25 मई, 2024 तक होगी।

BRABU UG Admission Calendar – Click
Here

BRABU UG CBCS Syllabus – Click Here

उपरोक्त सभी बिंदुओँ की मदद से हमने आपको पूरी न्यू अपडेट के बारे मे बताया ताकि आप इसका पूरा – पूरा लाभ प्राप्त कर सकें। अन्त, आर्टिकल के अन्त में, हमें उम्मीद है कि आप सभी को हमारा यह आर्टिकल बेहद पसंद आया होगा जिसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को लाइक, शेयर व कमेंट करेगे।

बिहार यूनिवर्सिटी की सभी बड़ी खबरें जानने हेतु ज्वॉइन करें

Join WhatsApp – Click Here

Facebook Group – Click Here

Follow On Google News – Click on Star 🌟

Join Telegram Group – Click here