बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

वोकेशनल कोर्सों में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू

On: June 4, 2021 5:05 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने कॉलेजों के वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। गुरुवार को विवि की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया। तमाम कॉलेजों को आवेदन शुरू करने को कहा गया है।

आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू

आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल में शुरू की गई थी। लेकिन, कोरोना के कारण कुछ दिनों तक ही यह प्रक्रिया चली। अधिकतर कॉलेजों में एक भी आवेदन नहीं आये। इसके बाद लॉकडाउन के कारण कॉलेजों को बंद कर दिया गया।

अब 27 दिनों तक यानी 30 जून तक आवेदन होगा। सीसीडीसी डॉ. अमिता शर्मा ने सभी कॉलेज के प्राचार्यों को इसके लिए पत्र भेज दिया है।

30 जून तक कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन

muz Bihar university
30 जून तक कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं

छात्र-छात्राएं 30 जून तक कॉलेजों में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन अप्लाई दो से तीन कॉलेजों में होगा। अन्य कॉलेजों में ऑफलाइन अप्लाई होगा।

इसमें बीबीए, बीसीए, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री इंडस्ट्रियल माइक्रो बायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी, बीएमसी, सीएनडी, फिश एंड फिशरीज, लाइब्रेरी साइंस, योगा समेत अन्य कोर्स में नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज में 30 जून तक आवेदन लेने के बाद पांच जुलाई तक विवि के सीसीडीसी कार्यालय में तमाम आवेदनों की सूची जमा की जाएगी। कॉलेज स्तर पर नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।

करीब दर्जरभर वोकेशनल कोर्सों में करीब दस हजार सीटें हैं। हालांकि, सभी कॉलेजों में सीटें नहीं भर पाती हैं। ग्रामीण इलाकों के कॉलेजों में सीटें अधिक खाली रह जाती हैं।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BRABU Special Exam 2026: स्नातक छात्रों को बड़ी राहत, पार्ट 1-2-3 की होगी स्पेशल परीक्षा, रिजल्ट सुधारने का मिलेगा आखिरी मौका

BRABU PG 2nd Merit List 2025-27 : बिहार यूनिवर्सिटी पीजी में नामांकन के लिए 2nd मेरिट लिस्ट जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

BRABU UG Alert March–April Dual Exams No Internship No Entry: स्नातक छात्रों के लिए बड़ी खबर: मार्च-अप्रैल में दो सत्र की बड़ी परीक्षा, बिना इंटर्नशिप No Entry!

BRABU UG 4th Semester Result 2023-27 : स्नातक सत्र 2023-27 के 4th सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

BRABU PG Admission Portal to Reopen : पीजी नामांकन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल, 11 हजार सीटों में से 6751 पर हो चुका है दाखिला

Big Academic Reform BRABU Internship Now Compulsory in 4-Year UG Course : 4 वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए बड़ा फैसला, इंटर्नशिप हुई अनिवार्य