बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार विश्वविद्यालय मे एडमिशन के बाद छात्रों की सारी प्रक्रिया अब परीक्षा विभाग से ,जाने और क्या फेरबदल हुए

On: June 15, 2021 3:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन होने के बाद की सारी प्रक्रिया परीक्षा विभाग की ओर से होगी। छात्रों के रजिस्ट्रेशन देने से लेकर अन्य तमाम सर्टिफिकेट परीक्षा विभाग की ओर से होगा। विवि की ओर से यह बदलाव कर दिया गया है। छात्रों का रजिस्ट्रेशन परीक्षा विभाग के माध्यम से होकर जाएगा।

छात्रों को मिलने वाला रजिस्ट्रेशन स्लिप पर परीक्षा नियंत्रक का हस्ताक्षर होगा

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ बदलाव किए गये हैं। एडमिशन लेने के बाद छात्रों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया परीक्षा विभाग से होगी।

इसके माध्यम से जांच भी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र परीक्षा फॉर्म भर पाते हैं। समय से परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कुछ फेरबदल किये गये हैं।

बता दें कि हर साल सवा लाख से अधिक छात्रों का विवि की ओर से रजिस्ट्रेशन होता है

इसमें स्नातक, पीजी, वोकेशनल व प्रोफेशनल कोर्सों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन होता है।

परीक्षा से पहले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी होने से पहले यह भी जांचा जा सकेगा

हालांकि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया डिजिटल ही होगी। छात्रों को यूएमआईएस के माध्यम से रजिस्ट्रेशन होगा, लेकिन इसकी फाइल परीक्षा विभाग होकर जाएगी। इसके अलावा कई और कार्य भी परीक्षा विभाग से जोड़े जा सकते हैं। तमाम तरह के सर्टिफिकेट भी परीक्षा विभाग की ओर से जारी होंगे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now