बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 12 तक पीजी में दाखिला 15 को दूसरी मेधा सूची

On: July 7, 2021 7:16 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 12 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं। फर्स्ट मेरिट लिस्ट के अनुसार सात जुलाई को एडमिशन की तिथि समाप्त हो रही थी। स्नातक अंकपत्र नहीं मिलने के कारण कई छात्र । मेरिट लिस्ट में नाम रहते हुए नामांकन नहीं करा पा रहे हैं। इसको देखते विधि म ने दाखिले के लिए पांच दिन का समय बढ़ा दिया है।

डीएसडब्ल्यू डॉ. अभय कुमार सिंह i ने कहा कि पहली मेधा सूची के छात्र अब 12 जुलाई तक नामांकन करा सकते हैं। इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी। 13 जुलाई तक सभी पीजी । विभागों व कॉलेजों को नामांकित छात्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर देना होगा। 15 जुलाई को बची सीटों पर दूसरी मेधा सूची जारी की जाएगी।

बढ़ी तिथि

13 जुलाई तक नामांकित छात्रों की सूची वेबसाइट पर करनी है अपलोड पीजी की 5350 सीटों पर चल रही नामांकन की प्रक्रिया

इधर, जिन छात्रों का नाम मेघा सूची में है वे अंडरटेकिंग देकर नामांकन करा सकते हैं। लेकिन, 20 दिनों में स्नातक का अंक पत्र पीजी विभाग या कॉलेजों में पेश करना होगा। अंक पत्र नहीं रहने के कारण छात्र पौजी विभागों व कॉलेजो से लौट जा रहे थे। इससे दूसरे जिले से आने वाले छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

पीजी की 5350 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है 40 फीसदी सीटों पर नामांकन हुआ है। इधर, यूएमआईएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ललन कुमार झा ने कहा कि छात्रों को निर्देश दिया गया है कि बिना कागजातों के वेरिफिकेशन कराये और कॉलेज की ओर से एडमिशन फीस जमा करने के आदेश से पहले ऑनलाइन भुगतान न करें। कागजातों में कमी के कारण अगर नामांकन नहीं हो पाता है तो राशि नहीं लौटेगी।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now