बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन पांच महीने से चल रही ,जाने कब जारी पहली मेधा सूची

On: August 6, 2021 5:08 AM
Follow Us:
BRABU
---Advertisement---

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक सत्र 2021-24 में नामांकन की प्रक्रिया करीब पांच महीने से चल रही है। दो बार तिथि विस्तारित की गई है। इसके बाद भी करीब 1.30 लाख छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है।

सीटों की संख्या करीब 13 हजार बढ़ी

जबकि सीटों की संख्या 1.55 लाख से अधिक है। विवि में पिछले वर्ष जहां 72 कालेजों में 1.42 लाख सीटों पर नामांकन के लिए आवेदन लिए गए थे। वहीं इस वर्ष 99 कालेजों का विकल्प विद्यार्थियों को दिया गया है। सीटों की संख्या करीब 13 हजार बढ़ी है।

नए कालेजों में सीटें और बढ़ाई जाएंगी। इसको लेकर विचार किया जा रहा है। यूएमआइएस कोआर्डिनेटर प्रो.ललन झा ने बताया कि दो दर्जन से अधिक कालेजों को इस सत्र में नामांकन के लिए सरकार से मंजूरी मिली है। इसके बाद नए कालेजों को भी पोर्टल पर जोड़ दिया गया है।

अगस्त के अंतिम सप्ताह में पहली मेधा सूची

सीबीएसई का परिणाम हाल ही में जारी हुआ है। ऐसे में इस बोर्ड के विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए 20 तक समय दिया जाएगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में पहली मेधा सूची जारी हो सकती है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now