यूनिवर्सिटी मे छात्रों के भरे गये स्नातक पार्ट-वन के परीक्षा फॉर्म का सत्यापन न होने से सैकड़ों छात्रों का एडमिट कार्ड रुक सकता है। विवि की ओर से छात्रों के फॉर्म को सत्यापन कराकर भेजने का आदेश दिया तो कॉलेजों की बैचेनी बढ़ गई है। अब कॉलेज आईडी व पासवर्ड न होने की बात कर रहे हैं।
बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक पार्ट वन के परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी यूनिवर्सिटी में जमा करने की आखिरी तिथि रविवार को पूरी हो रही है। शनिवार को आरएसएस कॉलेज, चोचहां ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखा कहा कि उन्हें पोर्टल का आईडी पासवर्ड ही नहीं उपलब्ध कराया गया है। इस कारण ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि कॉलेज को दो बार पहले ही आईडी पासवर्ड उपलब्ध कराया जा चुका है।

कॉलेज प्राचार्य को सचिव के माध्यम से नया पासवर्ड के लिए आवेदन देने के लिए कहा गया है। वहीं, बिना संबद्धता कॉलेजों के छात्रों पर विवि की ओर से शनिवार को भी निर्णय नहीं हो सका। करीब 20 हजार छात्र-छात्राओं की परीक्षा फंसी हुई है। सात सदस्यीय कमेटी जांच कर रही है। इधर, विवि पार्ट-वन की परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है।
Rn college Telegram group – Click here
Rn college Facebook group – Click here
Bihar University info – Click here
- BRABU Part 3 Special Practical Exam 2026: सत्र 2021-24 और 2022-25 वालों का आज से प्रैक्टिकलशुरू, सेंटर लिस्ट जारी, आज से प्रैक्टिकल शुरू
- BRABU PG 2nd Semester Exam Routine 2025-27: बिहार यूनिवर्सिटी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 1 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा, यहां देखें पूरा रूटीन
- BRABU UG 3rd Semester Result 2026: बिहार यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी, 1.18 लाख छात्र पास, 12 हजार हुए प्रमोट
- Bihar Board 10th 12th Dummy Admit Card 2027 (जारी): Download BSEB Matric & Inter Dummy Admit Card Link, 1 से 7 नवंबर तक सुधार का मौका, देखें पूरी जानकारी
- Bihar Digital Mitra Vacancy 2026: 10वीं/12वीं पास युवाओं को डिजिटल मित्र बनने का मौका, जानें योग्यता, ट्रेनिंग और आवेदन प्रक्रिया












