बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

बिहार यूनिवर्सिटी मे रिजल्ट के लिए फिर एबीवीपी का प्रदर्शन , जाने क्या है पूरा मामला

On: September 4, 2021 5:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन विवि में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व छात्रों ने पीजी का रिजल्ट जारी नहीं होने पर कुलपति प्रो. हनुमान प्रसाद पांडेय के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता विरोध जताते हुए विवि के प्रशासनिक भवन से कुलपति आवास पहुंचे और वहां भी प्रदर्शन किया।

एक घंटे तक छात्र विवि में हंगामा करते रहे

छात्रों का कहना था कि पीजी सकेंड और थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट अब तक जारी नहीं किया गया। इससे छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है। एक घंटे तक छात्र विवि में हंगामा करते रहे। गुरुवार को भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि में प्रदर्शन किया था।

बिहार यूनिवर्सिटी ने जारी किया पीजी सत्र 2018-20 सेकंड सेमेस्टर रिजल्ट , यहां से करे डाउनलोड

इस दौरान परिषद के नेता अभिनव राज ने कहा कि कुलपति अपने आवास से विश्वविद्यालय चला रहे हैं। वे अभिलंब कार्यलय में बैठना शुरू करें, विश्वविद्यालय के प्रेस को अविलंब शुरू करें, अनेक पदों पर पदस्थापित व्यक्ति को हटाया जाए।

दो तीन दिनों में जारी होगा PG सत्र 2019-21 फर्स्ट सेमेस्टर का परीक्षा शेड्यूल, जाने कब से होगी परीक्षा

लंबित परीक्षा परिणाम एवं लंबित परीक्षाओं की तिथि अभिलंब घोषित की जाए

विभाग सह संयोजक प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि लंबित परीक्षा परिणाम एवं लंबित परीक्षाओं की तिथि अभिलंब घोषित की जाए। साथ ही शिक्षकों की कमी को अविलंब दूर की जाए। मौके पर महानगर मंत्री दीपांकर गिरी, दीपक यादव, देवेश्वर कुमार, कृष्ण भारद्वाज, सौरभ, बबलू, सुमंत, लक्की, धनंजय, बाबुल मौजूद थे।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click here

Bihar News – Click here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now