बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU : बिहार यूनिवर्सिटी में छात्र हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने की गर्मी छुट्टी रद्द करने की मांग

On: May 25, 2022 8:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: छात्र हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष संकेत मिश्रा ने बीआरए बिहार विवि के छात्र कल्याण अध्यक्ष से मुलाकात कर छात्र हित में गर्मी की छुट्टी रद्द करने की मांग की है।

पटना विश्वविद्यालय ने सत्र विलंब होने के कारण वहां गर्मी की छुट्टी रद्द

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पाटलिपुत्र व पटना विश्वविद्यालय ने सत्र विलंब होने के कारण वहां गर्मी की छुट्टी रद्द कर दी है। वहीं, इस बीच जो भी परीक्षा नहीं हो सकी है उसे आयोजित करने का निर्णय लिया है। बताया कि अध्यक्ष छात्र कल्याण ने कहा है कि आपकी मांग छात्र हित में सही है। इससे कुलपति को अवगत कराया जाएगा।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद बिहार विश्वविद्यालय के गलियारे में हो रही चर्चा

राजभवन की ओर से ग्रीष्मावकाश को रद करने पर विचार किया जा रहा है। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के लिए 20 मई को ग्रीष्मावकाश रद किए जाने की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद शनिवार को यहां बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के गलियारे में भी इसकी चर्चा होती रही।

BRABU : सत्र को नियमित करने के लिए गर्मी की छुट्टी में भी होगी परीक्षाएं और लगेगी कक्षाएं, यहाँ देखें कौन-कौन सी परीक्षाएं हैं लंबित

कर्मचारियों और अधिकारियों को अर्जित अवकाश दिया जाएगा

राजभवन ने माना है कि अनियमित सत्र और लंबित परीक्षाओं के लिए छात्र हित को ध्यान में रखते हुए इस समय का उपयोग किया जाना चाहिए। यदि ग्रीष्मावकाश रद किया जाता है तो इसके बदले कर्मचारियों और अधिकारियों को अर्जित अवकाश दिया जाएगा।

बिहार यूनिवर्सिटी की ये परीक्षाएं है लंबित

विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर 2019-22 के द्वितीय व तृतीय वर्ष, 2020-23 के लिए द्वितीय वर्ष, 2021-24 की प्रथम वर्ष की परीक्षा होनी है। वहीं पीजी की 2019-21 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर, सत्र 2020-22 के प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर, चार वर्षीय बीएड, दो वर्षीय बीएड, ला, वोकेशनल व अन्य प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं लंबित हैं।

बिहार यूनिवर्सिटी एडमिशन, परीक्षा फॉर्म समेत अन्य सभी अपडेट के लिए Join करें

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now