बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BRABU: स्नातक सत्र 2022-25 दाखिले के लिए आए आवेदनों की होगी जांच, 13 दिनों में आए 48 हजार आवेदन, यहाँ पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

On: May 20, 2022 7:36 AM
Follow Us:
---Advertisement---

BRABU: बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक पार्ट वन सत्र 2022-25 में मेरिट लिस्ट निकालने से पहले आवेदनों की जांच की जाएगी। पार्ट वन का परीक्षा फॉर्म भरने के समय छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पहले से ही यूनिवर्सिटी पूरी तैयारी रखना चाहता है।

UMIS कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया

बिहार यूनिवर्सिटी के UMIS कोआर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि छात्र जो आवेदन के समय ऑनलाइन फार्म में नंबर भर रहे हैं मेरिट लिस्ट जारी करने से पहले उन्हें चेक किया जाएगा। कॉलेजों को भी हिदायत दी गई है एडमिशन से पहले सभी छात्रों की मार्क्सशीट चेक कर लें। ऐसा तो नहीं है कि छात्रों को कम नंबर है और उनका दाखिला ऑनर्स में हो रहा है।

BRABU : स्नातक सत्र 2019-22 के पार्ट- टू की परीक्षा अगले माह, फॉर्म भरने की तिथि जल्द, तैयारी शुरू, यहाँ पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

UG में एडमिशन…. 13 दिनों में आए 48 हजार आवेद

UG के नए सत्र में नामांकन के लिए 13 दिनों में 48 हजार आवेदन आए हैं। इसमें भी अब तक छात्रों की पहली पसंद इतिहास ही बना हुआ है। इसमें अब तक लगभग 17 हजार स्टूडेंट्स ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है। वहीं, भोजपुरी, मैथिली, पर्सियन, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत आधा दर्जन विषयों में आवेदन दहाई अंक तक भी नहीं पहुंचा है।

28 मई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होनी

यूनिवर्सिटी की ओर से अब तक जारी तिथि के अनुसार 28 मई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होनी है। बताया जा रहा है कि विवि की ओर से तिथि का विस्तार संभव है। कारण कि नए संबद्ध कॉलेजों को सरकार की ओर से संबद्धता मिलनी है।

नामांकन के लिए तिथि का विस्तार संभव

नामांकन के लिए तिथि का विस्तार संभव है। दूसरी ओर, सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं का संचालन हो रहा है। परीक्षा के बाद परिमाण जारी होंगे। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए भी विवि की ओर से आवेदन का मौका दिया जाएगा।

स्नातक सत्र 2022-25 की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने हेतु बिहार के इस टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े रहे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now