बिहार यूनिवर्सिटी बिहार बोर्ड सरकारी नौकरी स्कॉलरशिप सरकारी योजना जॉब - एजुकेशन रिजल्ट सीबीएसई देश विदेश राशिफल वायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

BPSC 66th CCE Interview Letter : BPSC 66वीं प्रतियोगिता परीक्षा के इंटरव्यू लेटर जारी, यहाँ जाने छात्रों को कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाना है

On: May 12, 2022 9:05 PM
Follow Us:
---Advertisement---

BPSC 66th CCE Interview Letter : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के इंटरव्यू 18 मई से शुरू होने जा रहे हैं। बीपीएससी ने बुधवार को उन 953 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर जारी कर दिए जिनके इंटरव्यू 18 मई से 4 जून के बीच हैं।

बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 689 पदों पर नियुक्ति होगी

बीपीएससी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर आवेदन पत्र का सार प्रपत्र-1 एवं विभिन्न सेवाओं/ पदों के लिए अधिमानता प्रपत्र – II उपलब्ध करा दिया गया है जिसे उम्मीदवार भरकर इंटरव्यू के दिन अपने साथ लाएं। अधिमानता जमा करने के बाद उसमें कोई परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीपीएससी 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए 689 पदों पर नियुक्ति की जानी है। 

छात्रों को ये डॉक्यूमेंट साथ लाएं 

  • मैट्रिक सर्टिफिकेट बर्थ डेट के वैरिफिकेशन के लिए
  • ग्रेजुएशन के सर्टिफिकेट
  • कास्ट कैटेगरी सर्टिफिकेट
  • EWS, PwD सर्टिफिकेट
  • उम्र सीमा में छूट के लिए सर्टिफिकेट
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • उम्मीदवारों को मोबाइल फोन साथ में नहीं लाना है, इसके अलावा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना है।

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने साथ अपने ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी का एक सेट भी लाना होगा। 

BPSC 67th Exam के पेपर लीक मामले में EOU ने की बड़ी कार्रवाई , हिरासत में मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात बड़हरा बीडीओ, पढ़ें अभी के Big Update

इन विभागों में होगी नियुक्ति

बीपीएससी 66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा से गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी में नियुक्ति की जानी है। 

BPSC की सभी लेटेस्ट अपडेट जानने हेतु बिहार के इस टेलीग्राम ग्रुप में जुड़े रहे

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now