बिहार यूनिवर्सिटीबिहार बोर्डसरकारी नौकरीस्कॉलरशिपसरकारी योजनाजॉब - एजुकेशनरिजल्टसीबीएसईदेशविदेशराशिफलवायरल न्यूज़
अन्य

---Advertisement---

Bihar Budget 2022: आज पेश होगा बिहार का बजट, यहाँ जाने नौकरीपेशा, युवाओं और बेरोजगारों के लिए क्या होगा खास?

On: February 28, 2022 7:17 AM
Follow Us:
Bihar Annual Budget 2022
---Advertisement---

Bihar Annual Budget 2022: कोरोना संकट से उबर रहे बिहार में आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट आज विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश होगा। उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा विधानसभा में इस साल पेश किए जाने वाले इस बजट का वित्तीय आकार 2.40 लाख करोड़ का होने की संभावना है।

शुक्रवार से शुरू बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जा चुका है। तारकिशोर प्रसाद लगातार दूसरी बार आर्थिक सर्वेक्षण के बाद वार्षिक बजट पेश करेंगे।

बजट के आकार में 10 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना

बिहार के बजट आकार में 10 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। राज्य के वर्ष 2021-22 के आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार 2.5 फीसदी आर्थिक विकास दर होने से आगामी वार्षिक बजट आकार में बढ़ोतरी होगी। वहीं, भारत सरकार से केंद्रीय राजस्व के अंतरण में बढ़ोतरी होने से भी राज्य का बजट आकार बढ़ेगा।

आय के आधार पर बजट आकार 2.40 लाख करोड़ हो सकता है

केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी बढ़ने के अतिरिक्त कर्ज लेने की सीमा चार फीसदी होने व आर्थिक गतिविधियों के तेज होने से आंतरिक स्रोतों से प्राप्त आय के आधार पर बजट आकार 2.40 लाख करोड़ हो सकता है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नेशनल हेल्थ मिशन से पिछले वर्ष की तुलना में 11 सौ करोड़ रुपये अधिक मिलने की संभावना है।

Bihar Budget 2022: अन्य मदों में भी राज्य को केंद्रीय बजट से काफी उम्मीदें हैं। पिछले वर्ष राज्य बजट का आकार 2.18 लाख करोड़ था। गौरतलब है कि बिहार का वार्षिक बजट आकार में लगातार बढ़ोतरी पूर्व से ही दर्ज की जा रही है। 

आधारभूत संरचना, रोजगार सृजन और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर होगा जोर

वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए आगामी बजट में आधारभूत संरचना के विकास एवं रोजगार सृजन और कोविड के कारण पिछले दो वर्षो में स्थिर रहे आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए उद्यमिता विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर जोर दिए जाने की उम्मीद है।

रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल किए जाने की संभावना

वित्त विभाग के सूत्रों के अनुसार विशेष रूप से कोरोना काल में वापस लौटे लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल किए जाने की संभावना है। वहीं, इस साल पेश आर्थिक सर्वेक्षण में वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के आधार पर राज्य के आर्थिक स्थिति का विशलेष्ण किया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण में कोरोना काल में भी राज्य में आर्थिक गतिविधियों के जारी रहने और राज्य सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति बने रहने को लेकर जानकारी दी गयी है।

Telegram Group – Click here

Facebook Group – Click Here

Bihar News – Click Here

Join WhatsApp – Click Here

Gaurav Jaiswal

Gaurav Jaiswal Zee Bihar के अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो बिहार बोर्ड, बिहार यूनिवर्सिटी, सरकारी नौकरी, शिक्षा और करंट अफेयर्स से जुड़ी तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें लिखते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Bihar Ration Card Status Check 2026

Bihar Smart PDS Portal 2026: बिहार राशन कार्ड का नया पोर्टल हुआ शुरू, घर बैठे करें आवेदन, e-KYC और स्टेटस चेक

BRABU Result Crisis

BRABU Result Crisis: 2 परीक्षाओं का रिजल्ट अब भी लंबित, तीसरे एग्जाम की शुरुआत से छात्रों की बढ़ी चिंता

Bihar Domicile Rule 2026

Bihar Domicile Rule 2026: बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहीं शादीशुदा महिलाओं के लिए डोमिसाइल का नया नियम, जानें 35% आरक्षण का पूरा नियम

BRABU PG Exam 2026

BRABU PG Exam 2026 Wrong Question Paper: दो बार गलत प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों का हंगामा, परीक्षा छोड़कर बाहर निकले परीक्षार्थी

JPU Website Hacked

JPU Website Hacked: जयप्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर साइबर अटैक, कॉलेज पोर्टल खुलते ही दिखा आपत्तिजनक कंटेंट

Bihar Smart Meter Big Update: शाम को महंगी, दिन में सस्ती होगी बिजली – उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर!